CRPF जवान बोला- जब देश की रक्षा के लिए दे सकता हूं जान तो, परिवार के लिए बन सकता हूं ‘पान सिंह तोमर’, देखिए

CRPF जवान बोला- जब देश की रक्षा के लिए दे सकता हूं जान तो, परिवार के लिए बन सकता हूं 'पान सिंह तोमर', देखिए

CRPF जवान बोला- जब देश की रक्षा के लिए दे सकता हूं जान तो, परिवार के लिए बन सकता हूं ‘पान सिंह तोमर’, देखिए
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 7, 2019 2:23 am IST

सुकमा: जिले के 74वीं बटालियन में पदस्थ सीआरपीएफ जवान का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में जवान ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है, साथ ही मदद नहीं मिलने पर ‘पान सिंह तोमर’ की तरह बागी बनने की चेतावनी भी दी है। इस वायरल वीडियो में सीआरपीफ जवान ने परिजनों पर अपनी जमीन हड़पने का आरोप लगाया है, वहीं पुलिस प्रशासन से शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है।

Read More: NTPC में दर्दनाक हादसा, ऐश ड्राइक डैम फटने से श्रमिकों में मचा हड़कंप, राहत कार्य में जुटा प्रशासन

मिली जानकारी के अनुसार सुकमा जिले में पदस्थ सीआरपीएफ जवान प्रमोद कुमार उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले का रहने वाला है। प्रमोद कुमार ने बीते सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था। अब यह वीडियो वायरल होने लगा है। वायरल वीडियो में प्रमोद कुमार ने अपने चाचा पर आरोप लगाया है कि उन्होंने प्रमोदी की जमीन हड़प ली है। साथ ही अपने परिजनों से मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।

Read More: किसान कॉल सेंटर का प्रतिनिधि बनाने के नाम पर युवती से ऐंठ लिए 26 हजार, FIR दर्ज

वायरल वीडियो में प्रमोद कुमार ने कहा है कि मामले को लेकर उन्होंने अपने उच्च अधिकारी को जानकारी दी थी, जिसके बाद उन्होंने लिखित शिकायत कर जिला कलेक्टर और एसपी को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन तीन महीने बीत जाने के बाद न कोई कार्रवाई की गई और न ही पत्र का कोई जवाब आया। अब आलम ऐसा है कि नक्सल क्षेत्र में तैनात जवान को वीडियो वायरल कर सरकार से मदद मांगनी पड़ रही है। प्रमोद कुमार ने आगे कहा है कि अगर देश की रक्षा के लिए वे अपनी जान दे सकते हैं तो अपने परिवार वालों को बन सकते हैं।

Read More: मवेशियों से भरी पिकअप ने गरबा देख रहे ग्रामीणों को मारी टक्कर, मची अफरातफरी

प्रमोद कुमार ने वीडियो के ​जरिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा है कि आप मामले में संज्ञान लीजिए और उचित कार्रवाई कीजिए।

Read More: ‘गांधी विचार यात्रा’ के दौरान भखारा पहुंचे सीएम भूपेश बघेल, सरकार की योजनाओं पर कटाक्ष करने वालों पर साधा निशाना

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/qaOcuk8aHFs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"