CRPF जवानों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, बरामद किए 300 से अधिक स्पाइक

CRPF जवानों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, बरामद किए 300 से अधिक स्पाइक

CRPF जवानों ने नाकाम की नक्सलियों की साजिश, बरामद किए 300 से अधिक स्पाइक
Modified Date: November 29, 2022 / 08:04 pm IST
Published Date: January 30, 2021 4:41 pm IST

सुकमाः पुलिस की लगातार कार्रवाई के बाद भी छत्तीसगढ़ के वनांचल क्षेत्र में नक्सली अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने में लगे हुए हैं, लेकिन सुरक्षा जवान उनके इरादों को नाकामयाब कर रहे हैं। आज भी सीआरपीएफ जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साज़िश पर पानी फेर दिया है। जवानों ने 27 गड्ढों में से 398 नग स्पाइक बरामद किए हैं।

Read More: पुलिस अधिकारियों को मिली प्रमोशन की सौगात, 32 DSP बनाए गए एडिशनल एसपी

मिली जानकारी के अनुसार सीआरपीएफ कमांडेंट डी.एन. यादव के निर्देश पर जवानों की टीम इलाके की सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान पोलमपल्ली पालामड़गु के बीच 27 स्पाइक होल में से  398 नग स्पाइक बरामद की है। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने जवानों को निशाना बनाने के लिए यह साजिश रची थी।

Read More: बीजेपी युवा मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, 6 बाइक पर सवार 12 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"