पंचायत प्रत्याशी के साथ बा​हुबलियों की दबंगई, नामांकन फार्म छीनकर भर दिया उम्मीदवार का गलत नाम, नामांकन रद्द

पंचायत प्रत्याशी के साथ बा​हुबलियों की दबंगई, नामांकन फार्म छीनकर भर दिया उम्मीदवार का गलत नाम, नामांकन रद्द

पंचायत प्रत्याशी के साथ बा​हुबलियों की दबंगई, नामांकन फार्म छीनकर भर दिया उम्मीदवार का गलत नाम, नामांकन रद्द
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 9, 2020 6:03 am IST

जशपुर: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जशपुर इलाके में सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर दबंग भी लगातार प्रत्याशियों पर दबाव बनाने में लगे हुए हैं। खबर आ रही है कि बाहुबलियों ने एक उम्मीदवार के फार्म में जबर्दस्ती नाम बदलकर नामांकन रद्द करवा दिया है। मामले को लेकर प्रत्याशी ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

Read More: 31 जनवरी से 3 अप्रैल के बीच 2 चरणों में संपन्न होगा संसद का बजट सत्र, 1 फरवरी को पेश किया जाएगा आम बजट

मिली जानकारी के अनुसार मामला जशपुर के बगीचा रेंगले पंचायत का है, जहां कुछ दबंगों ने पंचायत प्रत्याशी अनुराग खलखो का नामांकन फार्म सचिव के हाथ से छीन लिया और उसमें गलत नाम लिख दिया। नामांकन फार्म में नाम गलत होने के चलते अनुराग खलखो का नामांकन रद्द कर दिया गया है।

Read More: शपथ के बाद एक्शन में आई मेयर कंचन जायसवाल,वार्डों का किया भ्रमण, सफाई प्रभारी की खुली पोल

वहीं, दूसरी ओर खबर आई है कि अज्ञात बदमाशों ने बीती रात महिला जनपद सदस्य उम्मीदवार रजनी सिदार सहित तीन लोगों का अपहरण कर लिया है। मामले में महिला उम्मीदवार के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। फिलहाल रजनी सिदार सहित तीनों की तलाश जारी है।

Read More: शराब कारोबारी भजन सेठ सहित कई व्यापारियों के ठिकानों पर आयकर का छापा, हो सकता है बड़ा खुलासा

Read More: CAA के समर्थन में BJP नेताओं को रैली निकालना पड़ा महंगा, पुलिस ने दर्ज किया केस


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"