Tamil Nadu Bus Accident: सड़क पर कुछ ही पलों में मच गई अफरा-तफरी, देखते ही देखते बिछ गईं कई लाशें, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

Tamil Nadu Bus Accident: सड़क पर कुछ ही पलों में मच गई अफरा-तफरी, देखते ही देखते बिछ गईं कई लाशें, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

Tamil Nadu Bus Accident: सड़क पर कुछ ही पलों में मच गई अफरा-तफरी, देखते ही देखते बिछ गईं कई लाशें, चीख-पुकार से दहल उठा पूरा इलाका

Tamil Nadu Bus Accident | Photo Credit: AI

Modified Date: July 13, 2026 / 10:46 am IST
Published Date: July 13, 2026 10:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • 5 लोगों की मौत
  • 40 से अधिक घायल
  • ओमनी बस और टीएनएसटीसी बस टक्कर

मदुरै: Tamil Nadu Bus Accident तमिलनाडु में एक दर्दनाक हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 40 से अधिक लोग घायल हो गए हैं। जिसको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

Tamil Nadu Bus Accident मिली जानकारी के अनुसार, घटना मदुरै जिले के मेलूर के पास हुई है। बताया जा रहा है कि यहां एक ओमनी बस और तमिलनाडु राज्य परिवहन निगम (टीएनएसटीसी) की बस के बीच जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही पांच लोगों की सांसे थम गई। जबकि 40 से ज्यादा लोग इस हादसे का शिकार होकर घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें कुछ लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। जहां सभी का इलाज जारी है। फिलहाल टक्कर की सटीक परिस्थितियों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है। अधिकारी मृतक की पहचान करने और दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए काम कर रहे हैं।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।