Upcoming IPO News: बड़ा पैसा लगाने का समय करीब! जुलाई के आखिरी दिनों में खुलेंगे ये मेगा IPO, जानिए कौन-कौन से शेयर कर सकते हैं धमाका!
Upcoming IPO News: भारत में IPO बाजार में फिर तेजी देखने को मिल रही है। अगले हफ्ते SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO आने वाला है। जुलाई के अंत तक पांच और कंपनियां बाजार में कदम रख सकती है। इन IPO के जरिए करीब 15,000 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है, जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं।
(Upcoming IPO News/ Image Credit: AI-generated)
- IPO बाजार में लौटी तेजी, जुलाई में आने वाले हैं कई बड़े इश्यू।
- 5 मेगा IPO से जुट सकते हैं करीब ₹15,000 करोड़।
- SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO अगले हफ्ते आने की उम्मीद।
नई दिल्ली: Upcoming IPO News: भारतीय प्राइमरी मार्केट यानी IPO बाजार में एक बार फिर जबरदस्त हलचल देखने को मिल रही है। पिछले दो महीनों से IPO गतिविधियों में लगातार तेजी बनी हुई है और अब इसमें और बढ़ोतरी की उम्मीद है। कंपनियां कारोबाार बढ़ाने और पूंजी जुटाने के लिए बाजार का रुख कर रही है। वहीं, निवेशक भी नए इश्यू में कमाई के अवसर तलाश रहे हैं। जुलाई के अंत तक कई बड़े IPO बाजार में दस्तक दे सकते हैं।
15,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में कंपनियां
आने वाले हफ्तों में करीब पांच बड़े IPO लॉन्च होने की संभावना है। इन कंपनियों के जरिए बाजार से लगभग 15,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा गया है। इस लिस्ट में SBI फंड्स मैनेजमेंट, कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स, मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स, जुनिपर ग्रीन एनर्जी, लोहिया कॉर्प और मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज जैसे बड़े नाम शामिल हैं। SBI फंड्स मैनेजमेंट का IPO अगले हफ्ते आने की उम्मीद है। जिससे IPO बाजार में और तेजी आ सकती है।
इन कंपनियों के IPO पर रहेंगी निवेशकों की नजरें
कैलिबर माइनिंग एंड लॉजिस्टिक्स करीब 500-600 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है। वहीं तमिलनाडु की मिल्की मिस्ट डेयरी फूड्स लगभग 2,000 करोड़ रुपये का IPO ला सकती है। जुनिपर ग्रीन एनर्जी का इश्यू पहले के 3,000 करोड़ रुपये के अनुमान से घटाकर करीब 1,800 करोड़ रुपये किया गया है। लोहिया कॉर्प ऑफर-फॉर-सेल के जरिए लगभग 500 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है। इसके अलावा मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज का IPO करीब 9,500 करोड़ रुपये का हो सकता है।
IPO पाइपलाइन में और कंपनियां शामिल
बाजार में आने वाले IPO की सूची लगातार बढ़ रही है। टोनबो इमेजिंग और सिम्बायोटेक फार्मालैब जैसी कंपनियां भी जुलाई के आखिरी या अगस्त की शुरुआत में IPO लाने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा क्विक कॉमर्स कंपनी जेप्टो के भी IPO की कतार में शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, कुछ कंपनियां अपने इश्यू का आकार पहले के मुकाबले कम कर सकती हैं।
IPO बाजार में तेजी के पीछे क्या है वजह?
लंबे समय की सुस्ती के बाद IPO बाजार में दोबारा रफ्तार आने लगी है। हाल में कई बड़ी कंपनियों के ड्राफ्ट पेपर दाखिल करने से निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और वैश्विक तनाव कम होने की उम्मीद से भारतीय बाजार को समर्थन मिलने की संभावना है। विशेषज्ञों के मुताबिक, जुलाई और अगस्त आमतौर पर IPO के लिए सक्रिय महीने माने जाते हैं और इस बार भी प्राइमरी मार्केट में बड़ी गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।
नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- Free Fire Max Redeem Codes 13 July: आज बड़ा मौका हाथ लगने वाला है! कोड रिडीम करते ही मिलेगा शानदार रिवॉर्ड्स, क्या आपने चेक किया अपना इनाम?
- PCS Transfer List Today: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एक साथ 182 अधिकारियों का तबादला, कई जिलों के बदले गए SDM, देर रात जारी हुआ आदेश, देखें आप भी..
- Girlfriend Boyfriend Viral Video: गर्लफ्रेंड के साथ होटल में रोमांस करने पहुंचा था पति, पत्नी ने पकड़ लिया रंगे हाथों, दूसरी महिला बोली- कहता था मेरे खेलने खाने की उम्र है

Facebook


