दमोह उपचुनाव: कांग्रेस छोड़कर आए राहुल लोधी पर भाजपा ने खेला दांव, कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन से होगा मुकाबला

दमोह उपचुनाव: कांग्रेस छोड़कर आए राहुल लोधी पर भाजपा ने खेला दांव, कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन से होगा मुकाबला

दमोह उपचुनाव: कांग्रेस छोड़कर आए राहुल लोधी पर भाजपा ने खेला दांव, कांग्रेस उम्मीदवार अजय टंडन से होगा मुकाबला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:53 pm IST
Published Date: March 25, 2021 4:05 pm IST

भोपाल: दमोह उपचुनाव में जीत के लिए भाजपा-कांग्रेस दोनों ही दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसी बीच भाजपा ने गुरुवार देर रात दमोह सीट के उम्मीदवार के नाम का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए राहुल लोधी को चुनावी मैदान में उतारा है। केंद्रीय चुनाव समिति ने राहुल लोधी के नाम पर मुहर लगा दी है।

Read More: कोरोना के चलते निजी अस्पतालों को स्वास्थ्य विभाग का निर्देश, कहा- 50 प्रतिशत बिस्तरों में ऑक्सीजन सुनिश्चित करें

बता दें कि कांग्रेस दमोह उपचुनाव के लिए अजय टंडन को अपना उम्मीदवार बनाया है। बता दें कि अजय टंडन दमोह से कांग्रेस के जिलाध्यक्ष हैं।

Read More: प्रदेश में बेकाबू हुआ कोरोना, आज के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन, 9 संक्रमितों की मौत

गौरतलब है कि दमोह विधानसभा का उपचुनाव के लिए 17 अप्रैल को मतदान होगा और दो मई को मतों की गिनती होगी। 23 मार्च को चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। 30 मार्च तक उम्मीदवारों की नामांकन की अंतिम तिथि है। वहीं, 3 अप्रैल नाम वापसी की आखिरी तिथी रखी गई है।

Read More: आज तय भी नहीं हो आया BJP पार्षद दल का नेता प्रतिपक्ष, पार्षदों और वरिष्ठ नेताओं के बीच नहीं बन पाई एक नाम पर सहमति

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"