दमोह: लोकसभा चुनाव 2019 के चलते देश की सियासत में खलबली मची हुई है। इसी बीच दमोह से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरसअल कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकारी अधिकारी पर आचार संहिता का उल्लंघन करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर कार्यकर्ताओं ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की है।
Read More: लोकसभा चुनाव 2019 के मद्देजनर प्रदेश भाजपा प्रभारी अनिल जैन ले रहे कार्यकर्ताओं की बैठक
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा RSS के प्रशिक्षण केंद्र केशव नगर स्थित “सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल” में जिले के सभी संकुल प्राचार्यो को समीक्षा बैठक के नाम पर BJP का प्रचार किया जा रहा था।
Read More: CM भूपेश बोले- देश में परिवर्तन की लहर, न्यूनतम आय योजना साबित होगी गेम चेंजर
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर नीराज कुमार को समीक्षा बैठक के नाम पर भाजपा का प्रचार करने की जानकारी दी। कलेक्टर के निर्देश पर दमोह SDM रविन्द्र चौकसे मौके पर पहुंचे और देखा कि कांग्रेस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार सभी संकुल प्राचार्य सहित जिला शिक्षा अधिकारी भी मौजूद थे जिसके बाद SDM द्वारा ऐसे समीक्षा बैठक को लेकर बगैर अनुमति के हिदायत देते हुए कहा कि ऐसी बैठक शासकीय भवनों में ही आयोजित की जाए, न कि किसी भी प्रायवेट संस्थानों में। जबकि शहर में शासकीय भवन पर्याप्त मात्रा में है।
<iframe width=”1036″ height=”583″ src=”https://www.youtube.com/embed/wM0HLKI2FBM” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>