कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 10 से 15 लोगों ने किया हमला

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 10 से 15 लोगों ने किया हमला

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती, 10 से 15 लोगों ने किया हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:14 pm IST
Published Date: January 10, 2021 2:41 pm IST

दमोहः कोतवाली थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है। खबर है कि कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस नेता पर 10 से 15 लोगों ने हमला किया है। इस घटना में कांग्रेस नेता को गंभीर चोट आई है और उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करया गया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Read More: PPE कीट पहनकर कोरोना पॉजिटिव कैदी बोला- अच्छा तो हम चलते हैं…अस्पताल से हुआ फरार

मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता संजय चौरसिया पर मंगलवार को 10 से 15 लोगों की हमला कर दिया। इस हमले में संजय चौरसिया गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया गया कि संजय किसी काम से जा रहे थे, इसी दौरान उनकी बाइक फिसल गई। वहीं, मौके पर मौजूद कुछ समुदाय विशेष के लोगों से संजय की बहस भी हो गई, जिसके बाद उन्होंने संजय पर हमला कर दिया। फिलहाल संजय को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बता दें कि संजय चौरसिया जिला कार्यकारिणी के अध्यक्ष हैं।

Read More: जहां नागिन की हुई मौत, वहां कुंडली मारकर बैठा नाग, दहशत में ग्रामीण कर रहे पूजा-पाठ, बना दिया मंदिर

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"