निजी स्कूल पर DEO ने लगाया एक लाख रुपए जुर्माना, जानिए क्या है मामला

निजी स्कूल पर DEO ने लगाया एक लाख रुपए जुर्माना, जानिए क्या है मामला

निजी स्कूल पर DEO ने लगाया एक लाख रुपए जुर्माना, जानिए क्या है मामला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: April 22, 2020 10:05 am IST

दुर्ग: जिला शिक्षा अधिकारी ने धमधा के एक निजी स्कूल पर एक​ लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। बताया जा रहा है कि स्कूल प्रबंधन ने सोशल मीडिया के जरिए सूचना जारी कर छात्रों के पालको को ​किताब वितरण के लिए बुलाया था। मामले की जानकारी होने पर डीईओ ने स्कूल पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

Read More: इस महान बल्लेबाज को गेंदबाजी करने से डरते थे आफरीदी, बोले ‘कुछ अवसरों पर ही आउट कर पाया’ 

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन कर दिया गया है। इस दौरान सरकार ने सभी स्कूलों, कॉलेजों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं, सरकार ने इस दौरान सोशल डिस्टेंस और लॉक डाउन का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया है।

Read More: पैदल और ट्रक का सहारा लेकर गुजरात से दुर्ग पहुंचे 21 मजदूर, जिला प्रशासन ने रखा आश्रय स्थल में


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"