स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने किया बीएमओ को निलंबित, निजी क्लीनिक में रहते हैं व्यस्त
स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने किया बीएमओ को निलंबित, निजी क्लीनिक में रहते हैं व्यस्त
सरायपाली। जिले में पदस्थ बीएमओ डॉ. अम्रत रोहलडकर निलंबित कर दिया गया है। रोहलडकर की खिलाफ पिछले लंबे समय से लगातार शिकायतें मिल रहीं थीं।
ये भी पढ़ें- JCCJ चीफ अजीत जोगी का बड़ा फैसला, नगरीय निकाय चुनावों में उतारेंगे …
डॉ. अम्रत रोहलडकर के खिलाफ शिकायत की गई थी कि ये सरकारी अस्पताल में कम निजी क्लीनिक में ज्यादा समय बिताते हैं। रोहलडकर पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया जा चुका है।
ये भी पढ़ें- IED की चपेट में आया पिकअप वाहन, गाड़ी में सवार 4 ग्रामीण घायल
घर में क्लीनिक खोलने और काम में लापरवाही करने की हुई थी शिकायत के मामले में एसडीएम और कलेक्टर ने जांच की थी । जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद स्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए डॉ. अम्रत रोहलडकर निलंबित कर दिया गया है ।

Facebook


