दिग्विजय ने पीएम मोदी और अमित शाह से की अपील, सीएम के लिए सिंधिया के अलावा कोई दूसरा योग्य नहीं

Ads

दिग्विजय ने पीएम मोदी और अमित शाह से की अपील, सीएम के लिए सिंधिया के अलावा कोई दूसरा योग्य नहीं

  •  
  • Publish Date - March 12, 2020 / 07:19 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:58 PM IST

भोपाल, मध्यप्रदेश। कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ और पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सिंधिया की नाराजगी और भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने अपनी बात आईबीसी24 से रखी है।

पढ़ें- सिंधिया ने गृहमंत्री अमित शाह से की मुलाकात, राज्यसभा के लिए पर्चा भरने से पह…

दिग्विजय सिंह ने पहले तो भाजपा ज्वॉइन करने पर सिंधिया को बधाई दी है। साथ ही ये बयान दिया कि सिंधिया को अध्यक्ष बनाने में हमें कोई दिक्कत नहीं थी, उन्हें राज्यसभा भेजने में कोई दिक्कत नहीं थी। उनके कहने पर हमने कितने एसपी और मंत्रियों के तबादले किए।

पढ़ें- 16 साल बाद HIV से लड़ रहा शख्स हो गया पूरी तरह ठीक, अब नाम किया सार

पढ़ें- पीएफआई के अध्यक्ष परवेज और सचिव इलियास गिरफ्तार, शाहीन बाग प्रदर्शन.

सिंधिया को डिप्टी सीएम बनाने का भी प्रस्ताव दिया था लेकिन वो तुलसी सिलावट को डिप्टी सीएम बनाना चाह रहे थे। अब वे कांग्रेस की विचार धारा छोड़कर गोडसे की विचारधारा से जुड़ रहे हैं।

पढ़ें- फिर बिगड़ेगा मौसम, अभी और होगी बारिश, देर से दस्तक देगी गर्मी

दिग्विजय ने सिंधिया को शुभकामाएं भी देते हुए कहा कि हमारे निजी रिश्ते काफी अच्छे हैं लेकिन राजनीतिक प्रतिशोध कायम रहेगा। सीएम नहीं बनाने के सवाल पर दिग्विजय ने कहा कि कांग्रेस ने सिंधिया को सीएम नहीं बनाया लेकिन मैं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह से अपील करता हूं कि भारतीय जनता पार्टी में मुख्यमंत्री के लिए सिंधिया से योग्य कोई दूसरा नहीं है।