भोपाल। जयपुर से कांग्रेस विधायक आज सुबह 10 बजे तक भोपाल पहुंच सकते हैं। वहीं, विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति की ओर 6 बागी पूर्व मंत्रियों का इस्तीफा मंजूर करने के बाद तुलसी सिलावट के साथ 2 और पूर्व मंत्री बेंगलुरु से भोपाल लौटे हैं। सुबह 8:40 पर जयपुर से भोपाल के लिए विशेष विमान से रवाना होंगे ।
ये भी पढ़ें- सोने की कीमतों में 1,430 की गिरवाट, सस्ते दर पर सोना-चांदी खरीदने क…
इस्तीफा मंजूर होते ही गोविंद सिंह राजपूत, प्रद्युम्न सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, प्रभु राम चौधरी और तुलसी सिलावट भी बेंगलुरु से भोपाल पहुंचे। हालांकि इमरती भोपाल देवी नहीं आईं हैं।
ये भी पढ़ें- भारत में कोरोना से दूसरी मौत, दिल्ली में 70 वर्षीय बुजुर्ग की उपचार…
इधर, कांग्रेस ने बजट सत्र को लेकर विधायकों को व्हिप जारी कर दिया है। आज सुबह 11 बजे कमलनाथ कैबिनेट की बैठक भी होनी है। वहीं, आज शाम 7 बजे कांग्रेस विधायक दल की बैठक भी सीएम हाउस में होनी है।