आंगनबाड़ी खोलने के फैसले से कार्यकर्ता-सहायिका संघ में नाराजगी, कहा- कोई संक्रमित हुआ तो जिम्मेदारी हमारी नहीं

आंगनबाड़ी खोलने के फैसले से कार्यकर्ता-सहायिका संघ में नाराजगी, कहा- कोई संक्रमित हुआ तो जिम्मेदारी हमारी नहीं

आंगनबाड़ी खोलने के फैसले से कार्यकर्ता-सहायिका संघ में नाराजगी, कहा- कोई संक्रमित हुआ तो जिम्मेदारी हमारी नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: September 4, 2020 1:35 pm IST

रायपुर: कोरोना संक्रमण के बीच सरकार ने आगंनबाड़ी केंद्रों को खोलने की अनुमति दे दी है। लेकिन सरकार के इस फैसले को लेकर आगंनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने नाराजगी जताई है। मामले को लेकर कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने कल मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है।

Read More: रेवांचल एक्सप्रेस सहित चार जोड़ी ट्रेनों के संचालन की अनुमति, 5 सितंबर से चलेंगी ट्रेन

संघ ने सरकार के फैसले को लेकर आगंनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिका संघ ने कहा है कि कोरेाना के तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के समय में आंगनबाड़ी केंद्रों को खोलना सही नहीं होगा। आंगनबाड़ी में अगर किसी भी बच्चे को कोरोना हुआ तो हमारी जिम्मेदारी नहीं होगी। वर्तमान में जैसी व्यवस्था चली आ रही है हितग्राहियों के घरों सूखा राशन पहुंचाने का उसे चलने दिया जाना चाहिए।

Read More: पुडुचेरी : जुलाई के अंत तक हर 20 में से एक व्यक्ति में कोरोना-19 के लक्षण दिखाई दिए

बता दें कि सरकार ने प्रदेश के सभी आंगनबड़ी केंद्रों को 7 सितंबर से खोलने का आदेश जारी कर दिया है। हालांकि कंटेंमेंट जोन में आने वाले आंगनबाड़ी केंद्र नहीं खोले जाएंगे । 3 से शुरु होकर 6 सितंबर तक आंगनबाड़ी केंद्रों को सैनिटाइज किया जाएगा।

Read More: राज्यपाल अनुसुइया उइके कोरोना पॉजिटिव, 15 सितंबर तक रहेंगी क्वारंटाइन


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"