सब्जी और फल मंडी में जाने पर लगी रोक, कलेक्टर ने कहा- केवल 1 ही सदस्य निकलें घर से

सब्जी और फल मंडी में जाने पर लगी रोक, कलेक्टर ने कहा- केवल 1 ही सदस्य निकलें घर से

सब्जी और फल मंडी में जाने पर लगी रोक, कलेक्टर ने कहा- केवल 1 ही सदस्य निकलें घर से
Modified Date: November 29, 2022 / 08:02 pm IST
Published Date: March 26, 2020 9:52 am IST

जबलपुर: कोविड 19 से बचाव और राहत के लिए केंद्र और राज्य की सरकार लगातार प्रयासरत है। तमाम प्रयासों के बावजूद पॉजिटिव मरीजों के आंकड़े और मौत के आंकड़े लगातार बढ़ रहे है। 21 दिन के लॉक आउट के दौरान जबलपुर जिला कलेक्टर ने सब्जी मंडी और फल मंडी में जाने से रोक लगा दिया है। साथ ही घर से केवल एक सदस्य को निकलने की अपील की है।

Read More: लॉक डाउन में छूट, लोगों की सुविधानुसार किया गया बदलाव

कलेक्टर भरत यादव ने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि केवल एक व्यक्ति ही घर से निकलें। इस दौरान आवश्यक दुकानों को खोले रखने की अनुमति रहेगी। साथ ही गैस एजेंसी भी खोलने की अनुमति है। लेकिन सभी दुकानदारों को सोशल दूरी के नियमों का पालन करना होगा। वही, अस्पतालों की स्थिति को लेकर उन्होंने कहा कि सभी अस्पतालों में पर्याप्त व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है। जरूरत पड़ने पर होटल्स और मैरिज गार्डन को भी आइसोलेशन वार्ड बनाया जाएगा।

Read More: कोरोना वायरस के उपचार के लिए विधायक ने दिया एक माह का वेतन, भाई ने भी दिया 5 लाख का चेक

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश में इस समय कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 19 हो गई है, जिनमें कि आज इंदौर में नए 5 मरीज मिले हैं। मध्यप्रदेश में 1 मरीज की मौत हो चुकी है। मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा मरीज इंदौर में हैं जहां 9 मरीज हैं, जबलपुर में मरीजों की संख्या 6 है, इसके बाद भोपाल में 2 मरीज हैं, इनके अलावा ग्वालियर और शिवपुरी में अब तक एक एक मरीज पाए गए हैं। अब तक इंदौर में एक मरीज की मौत हो गई है।

Read More: उज्जवला गैस कनेक्शन धारकों को केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, अगले तीन म​हीने तक फ्री में मिलेगा गैस सिलेंडर…LIVE


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"