डॉ गौरव सिंह न सिर्फ कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे, बल्कि बढ़ा रहे मरीजों का मनोबल, संकट के समय में ऐसे लोगों की जरूरत

डॉ गौरव सिंह न सिर्फ कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे, बल्कि बढ़ा रहे मरीजों का मनोबल, संकट के समय में ऐसे लोगों की जरूरत

डॉ गौरव सिंह न सिर्फ कोरोना वार्ड में ड्यूटी कर रहे, बल्कि बढ़ा रहे मरीजों का मनोबल, संकट के समय में ऐसे लोगों की जरूरत
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: April 12, 2021 1:47 pm IST

रायपुर: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। प्रदेश में रोजाना अलग-अलग जिलों से रोजाना हजारों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। पिछले दो दिन से मौत के डराने वाले आंकड़े सामने आ रहे हैं। तेजी से बढ़ रहे मौत के आंकड़ों ने अस्पतलों और मुक्तिधाम की व्यवस्था बिगाड़ दी है। मौत के आंकड़ों को देखते हुए इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि संक्रमितों की मौत ​बीमारी से कम और दहशत से ज्यादा हो रही है। इस वक्त हमें ऐसे ही सकारात्मक लोगों की जरूरत है। डॉ गौरव सिंह परिहार, जिनकी ड्यूटी अम्बेडकर अस्पताल के #COVID19 वार्ड में है, इलाज के साथ लोगों का मनोबल बढ़ाने का काम भी बखूबी कर रहे हैं।

Read More: MRP से ज्यादा दाम पर गुटखा और गुड़ाखू बेचते पकड़ाया दुकानदार, आपदा को अवसर बनाने के चक्कर में सील हो गई दुकान

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार छत्तीसगढ़ में रविवार 10521 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले और बीते 24 घंटे में 5707 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 122 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 4899 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।

Read More: कुरान से 26 आयतें हटाने की याचिका पर सुप्रीम फैसला, मौलाना कल्बे जव्वाद सहित इन नेताओं ने बताया ऐतिहासिक फैसला

कल 10521 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 43 हजार 297 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 48 हजार 121 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 90277 हो गई है।

Read More: रायपुर, बेमेतरा, महसमुंद समेत 9 जिलों में BJYM के नए जिला अध्यक्षों की घोषणा, देखें नाम


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"