कोरोना टेस्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मी से भी हुई झूमाझटकी

कोरोना टेस्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मी से भी हुई झूमाझटकी

कोरोना टेस्ट करने पहुंचे स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों पर नशे में धुत्त लोगों ने किया हमला, पुलिसकर्मी से भी हुई झूमाझटकी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:12 pm IST
Published Date: November 16, 2020 3:15 pm IST

पत्थलगांव: कोरोना टेस्ट हेतु ग्रामीण क्षेत्र में गए 2 स्वास्थ्य कर्मचारियों पर आज शराब के नशे में धुत्त दो ग्रामीणों ने हमला कर दिया। बाद मे इन ग्रामीणों ने पुलिसकर्मी पर भी हमला कर दिया। पत्थलगांव सिविल अस्पताल के दो कर्मचारी और पुलिस कर्मी पर हमला करने के मामले मे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Read More: राजस्थान के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री भंवरलाल मेघवाल का निधन, मेदांता अस्पताल में ली अंतिम सांस

पत्थलगांव थाना क्षेत्र के सारसमार गांव मे तीन कोरोना पाजिटिव केस सामने आने के बाद आज स्वास्थ्य विभाग की टीम सम्पर्क में आने वाले अन्य ग्रामीणों का सेंपल लेने गई थी। इस टीम में शामिल एक महिला कर्मचारी सहित दो लोगों पर अचानक दो आरोपियों ने हमला कर दिया। शराब के नशे में धुत्त दोनों आरोपियों ने पुलिस कर्मी के साथ काफी देर तक झूमाझटकी की गई। पत्थलगांव पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग और पुलिसकर्मी पर हमला करने वाला एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Read More: एक ट्रक शराब जब्त! पुलिस ने करीब 50 लाख कीमत की 320 पेटी महंगी शराब की बरामद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"