जनपद CEO की बड़ी लापरवाही, होम आइसोलेटेड लोगों की निगरानी के लिए लगाई ऐसे सचिव की ड्यूटी, जिसकी 4 माह पहले हो चुकी है मौत

जनपद CEO की बड़ी लापरवाही, होम आइसोलेटेड लोगों की निगरानी के लिए लगाई ऐसे सचिव की ड्यूटी, जिसकी 4 माह पहले हो चुकी है मौत

जनपद CEO की बड़ी लापरवाही, होम आइसोलेटेड लोगों की निगरानी के लिए लगाई ऐसे सचिव की ड्यूटी, जिसकी 4 माह पहले हो चुकी है मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: March 29, 2020 8:51 am IST

गरियाबंद: कोविड 19 से राहत कार्य के दौरान जनपद सीईओ की बड़ी लापरवाही सामने आई है। दरअसल होम आइसोलेशन में रखे गए लोगों की निगरानी के लिए ऐसे कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी गई है, जिसकी मौत पहले ही हो चुकी है। सीईओ के इस आदेश को लेकर पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मामला देवभोग जनपद पंचायत का है।

Read More: पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने खुद को किया आइसोलेट, ट्वीट कर दी जानकारी, लोगों को घर में ही रहने की अपील की

मिली जानकारी के अनुसार कोविड 19 से बचाव के लिए बाहर से जिले में आए लोगों को होम आइसोलेशन किया गया है। वहीं, जिला प्रशासन ने ऐसे लोगों की लगातार निगरानी करने का निर्देश जारी किया गया है। लेकिन इस काम में भी अधिकारियों की लापरवाही सामने आ रही है। दरसअल जिला पंचायत सीईओ ने ग्राम पंचायत पुरनापानी में पंचायत सचिव सोमनाथ बीसी की ड्यूटी लगाई है। लेकिन सचिव सोमनाथ बीसी की 4 माह पहले ही मौत हो गई है।

Read More: शब्दों की जादूगरी की दुनिया दीवानी, यदि पसंद है लिखना तो खुली है करियर की कई राहें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"