चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को प्रत्याशी के बेटे ने बेरहमी से पीटा

चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को प्रत्याशी के बेटे ने बेरहमी से पीटा

चुनावी उम्मीदवार बांट रहे थे अवैध रूप से शराब, वीडियो बना रहे ग्रामीण को प्रत्याशी के बेटे ने बेरहमी से पीटा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:09 pm IST
Published Date: November 1, 2020 5:42 pm IST

खंडवा: मध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों के लिए उपचुनाव का शोर गुल आज शाम से समाप्त हो गया है। बावजूद इसके सियासी गलियारों में सरगर्मी चरम पर है। इसी बीच खबर आ रही है कि मतदान के पहले प्रत्याशी पुत्र और उनके समर्थकों की दादागिरी का मामला सामने आया है। दरसअल उपचुनाव में दावेदारी कर रहा उम्मीदवार अपने इलाके में अवैध रूप से शराब का वितरण कर रहा था। वहीं, शराब बांटते वीडियो बना रहे एक ग्रामीण की उम्मीदवार के बेटे ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले को लेकर थाने में लिखित शिकायत की है।

Read More: मुख्यमंत्री योगी बस कानून बना रहे, कानून-व्यवस्था नहीं सम्भाल पा रहे : सपा

मिली जानकारी के अनुसार पुनासा के ग्राम खुटला में चुनावी उम्मीदवार द्वारा अवैध रूप से शराब वितरण किया जा रहा था। वहीं, शराब वितरण किए जाने का वीडियो बना रहे एक ग्रामीण की उनके बेटे ने बेरहमी से पिटाई कर दी। मामले को लेकर विधायक राम दांगोरे के खिलाफ़ पीड़ित युवक ने पुनासा चौकी में लिखित शिकायत की है। साथ ही पूर्व विधायक ठाकुर राज नारायण सिंह और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुनासा पुलिस चौकी का घेराव किया है।

Read More: सीएम भूपेश ने कहा हमने नशे के खिलाफ अभियान छेड़ा, मुंबई से ड्रग पैडलर पकड़कर लाए, प्रदेश में लंबे समय से चला रहा नशे का कारोबार

बता दें कि मध्यप्रदेश में आज उपचुनाव के प्रचार के लिए अंतिम दिन था। उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान शाम 6 बजे के बाद थम गया है। चुनाव आयोग के अनुसार मतदान समाप्ति के 48 घंटे पूर्व इन सीटों के प्रत्याशी सिर्फ व्यक्तिगत जनसंपर्क के माध्यम से ही अपने पक्ष में वोट देने की अपील कर सकेंगे। सभी प्रकार की चुनावी सभा, नुक्कड़ सभा इत्यादि, दृश्य एवं श्रव्य माध्यम से होने वाले चुनाव प्रचार पर तत्काल प्रभाव से रोक लग गई।

Read More: बॉलीवुड और समाज सेवा से जुड़ी 130 नामी ​हस्तियों ने की फ्रांस हमले की निंदा, नसीरुद्दीन शाह, जावेद अख्तर समेत कई नाम शामिल

 


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"