अधर में लटकी 26 कॉलेजों के छात्रों की पात्रता, ऐन परीक्षा के मौके पर छात्रों को पूरी करनी होगी औपचारिकताएं
अधर में लटकी 26 कॉलेजों के छात्रों की पात्रता, ऐन परीक्षा के मौके पर छात्रों को पूरी करनी होगी औपचारिकताएं
पेंड्रा। जिले की अटल बिहारी वाजपेयी यूनिवर्सिटी ने अभी तक 26 कॉलेजों के 72 छात्रों की पात्रता जारी नहीं की है। छात्रों की परीक्षा शुरू होने वाली है, लेकिन पात्रता नहीं होने के चलते इनका भविष्य अधर में है।मामला सुर्खियों में आने के बाद अब यूनिवर्सिटी ने सभी कॉलेजों और छात्रों को नोटिस जारी कर कहा है,जिस भी छात्र के दस्तावेज उनके अधूरे हैं, वे सारे दस्तावेज़ लेकर यूनिवर्सिटी लेकर आएं और पात्रता जारी करवाएं, नहीं तो नियम के अनुसार उन पर कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- सुप्रीम कोर्ट का आदेश,वन क्षेत्रों में कब्जा जमाए लोगों को बेदखल करें राज्य सरकारें,10 लाख से ज्यादा
आपको बता दे कि जिन छात्रों के पास पात्रता नहीं है उनमें बीएड के 30, एमएड के 27 और एमएससी भौतिकी, रसायन, गणित, एलएलबी, एलएलएम, एम अंग्रेजी, भूगोल, समाजशास्त्र, इतिहास और एमकॉम के 15 छात्र शामिल हैं । यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने 19 छात्रों से टीसी और सीसी मांगी है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि जिस समय यूनिवर्सिटी ने पात्रता आवेदन के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था, उसमें इन दस्तावेजों की मांग नहीं की थी।
ये भी पढ़ें- कमलनाथ ने किसानों को बांटे ऋण माफी प्रमाण पत्र, कहा- विकास की गिनती सप्ताह
अटल यूनिवर्सिटी से संबद्ध 179 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में जो बाहरी छात्र एडमीशन लेते हैं, उन्हें यूनिवर्सिटी से पात्रता लेनी पड़ती है। यूनिवर्सिटी ने सितंबर तक छात्रों का एडमिशन वैध किया था। बीएड और एमएड की काउंसलिंग के बाद छात्रों ने पात्रता के लिए यूनिवर्सिटी में आवेदन किया। सितंबर से अक्टूबर तक सभी छात्रों ने पात्रता के लिए आवेदन कर दिया था। 4 महीने बाद भी यूनिवर्सिटी 72 छात्रों की पात्रता जारी नहीं कर सकी है। छात्रों के लिए ऐन परीक्षा के मौके पर अब पात्रता को लेकर परेशान किया जा रहा है।

Facebook


