अधजली हालत में मिली रोजगार सहायक की लाश, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अधजली हालत में मिली रोजगार सहायक की लाश, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत

अधजली हालत में मिली रोजगार सहायक की लाश, अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: March 3, 2020 9:03 am IST

अंबिकापुर: दरिमा थाना क्षेत्र से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। खबर है कि इलाके के रोजगार सहायक की मौत हो गई है। बाताया गया कि रोजगार सहायक अधजली अवस्था में अपने घर पर पड़ा था। इसके बाद परिजनों ने उसे आननफानन में अस्पताल पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल मामले की सूचना मिलने से मौके पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज आगे की कार्रवाई कर रही है।

Read More: गौ वंश से भरे तीन ट्रक जब्त, इस समूह के लोगों ने पकड़ा, 3 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार

मिली जानकारी के अनुसार दरिमा थानाक्षेत्र के एक रोजगार सहायक सोमवार को अपने ही घर में अधजली हालत में पड़े मिले। इसके बाद परिजनों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। मामले में परिजनों का आरोप है कि रोजगार सहायक को जलाकर किसी ने मारने की कोशिश की है।

Read More: BUDGET: 400 यूनिट तक के बिजली बिल की राशि में 50 प्रतिशत की छूट, जानें बजट की बड़ी बातें


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"