पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, हुए गिरफ्तार

Ads

पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो इनामी बदमाशों को लगी गोली, हुए गिरफ्तार

  •  
  • Publish Date - February 22, 2021 / 05:50 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:36 PM IST

धार: मध्यप्रदेश के धार जिले से पुलिस और कुख्यात बदमाशों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ में दो बदमाशों को गोली लगी है, दोनों पर लगभग 55 और 45 हजार रुपए का इनाम था। वहीं, मुठभेड़ दो जवानों को भी मामूली चोट आई है। फिलहाल पुलिस दोनों बदमाशों को अस्पताल लेकर पहुंची। फिलहाल पुलिस की कार्रवाई जारी है।

Read More: अभिभाषण पर विपक्ष की तीर! बजट सत्र में विपक्षी तीर के हमलों पर कैसे पलटवार करेगी सरकार?

मिली जानकारी के अनुसार टांडा थाना क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि बदमाश राकेश नानकीया व कलम ​सिंह घाट पर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने मोर्चाबंदी की थी और जैसे ही राकेश नानकीया व कलम ​सिंह वहां पहुंचे फायरिंग शुरू हो गई। बताया गया कि मुठभेड़ एसपी आदित्य प्रताप सिंह के निर्देश पर हुई।

Read More: कांग्रेस विधायक दल की बैठक में सत्ता पक्ष को घेरने की बनी रणनीति, नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने दिए ये निर्देश