खाड़ा जलाशय के टूटने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालन अभियंता और SDO हुए निलंबित

खाड़ा जलाशय के टूटने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालन अभियंता और SDO हुए निलंबित

खाड़ा जलाशय के टूटने के मामले में सरकार का बड़ा एक्शन, कार्यपालन अभियंता और SDO हुए निलंबित
Modified Date: November 29, 2022 / 07:49 pm IST
Published Date: September 24, 2020 5:07 pm IST

रायपुर: कोरिया जिले के जल संसाधन विभाग के कार्यपालन अभियंता विनोद शंकर साहू एवं अनुविभागीय अधिकारी जल संसाधन एम एल सोनी को राज्य शासन द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। उक्त दोनों अधिकारियों के निलंबन की यह कार्यवाही कोरिया जिले के खाड़ा जलाशय के टूटने के कारण की गई है।

Read More: ये कैसी लापरवाही? ग्राउंड में पड़ा मिला कोरोना किट, इंजेक्शन, खाली बोतल और खाने का सामान

खाड़ा जलाशय के टूटने एवं इसकी वजह से 3 गांव के किसानों की 50 हेक्टेयर रकबे की फसल के नुकसान पहुचने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे ने इसके लिए दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख़्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे । खाडा जलाशय के टूटने के मामले में प्रथम दृष्टया जलाशय के प्रभारी अधिकारी एवं एसडीओ सोनी तथा कार्यपालन अभियंता साहू को जिम्मेदार मानते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। शासन द्वारा इस मामले के जांच के भी निर्देश दिए गए हैं।

Read More: मेडिकल बुलेटिन: प्रदेश में आज 45 कोरोना मरीजों की मौत, ​2304 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"