लॉक डाउन के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, एक साल तक के लिए बढ़ी हायर सेकेंडरी, हाई स्कूलों की मान्यता
लॉक डाउन के बीच स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला, एक साल तक के लिए बढ़ी हायर सेकेंडरी, हाई स्कूलों की मान्यता
भोपाल: कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार ने पूरे देश में तीन मई तक लॉक डाउन का ऐलान किया है। इस दौरान सरकार ने जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी सेवाओं को बंद करने का निर्देश दिया है। इस दौरान राज्य की सरकारों ने स्कूल, कॉलेज सहित सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया था। वहीं, लॉक डाउन के बीच सरकार ने स्कूलों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
Read More: यहां स्थापित हैं स्वयं महामृत्युंजय, दर्शन मात्र से पूरी होती है मनोकामना
दरअसल मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह सरकार ने हायर सेकेंडरी, हाई स्कूलों की मान्यता 1 साल के लिए बढ़ा दी गई है। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश के अनुसार जिन स्कूलों की मान्यता मार्च 2020 को समाप्त हो गई थी, उनकी मान्यता मार्च 2021 तक बढ़ा दी गई है। वहीं, बढ़ाई गई मान्यता के लिए कोई भी फीस नहीं देनी होगी।
Read More: No Mask..No Petrol: बगैर मास्क के नही मिलेगा पेट्रोल, कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए फैसला

Facebook


