Fake News: IBC24 की पुरानी खबरों का स्क्रीनशॉट वायरल कर फैलाया जा रहा अफवाह, छवि खराब करने की कोशिश, सतर्क रहें

Ads

Fake News: IBC24 की पुरानी खबरों का स्क्रीनशॉट वायरल कर फैलाया जा रहा अफवाह, छवि खराब करने की कोशिश, सतर्क रहें

  •  
  • Publish Date - March 19, 2021 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:12 PM IST

रायपुर: देश के कई राज्यों में कोरोना का संक्रमण फिर से तेजी से फैलने लगा है। रोजाना नए मामलों में वृद्धि हो रही है। छत्तीसगढ़ में भी कोरोना के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। हालांकि अभी यहां लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन सोशल मीडिया पर IBC24 का एक स्क्रीनशॉट वायरल किया जा रहा है, जिसमें यह दावा किया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में शनिवार और रविवार को टोटल लॉकडाउन रहेगा। आपको बता दें कि ये दावे फर्जी हैं, IBC24 ने ऐसी कोई भी खबरें प्रसारित नहीं की है और न ही सरकार की ओर से ऐसी कोई घोषणा की गई है। फर्जी और पुराने स्क्रीनशॉट शेयर कर चैनल की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

Read More: सिंधिया को ‘भाईसाहब’ बताने वाले बयान पर वार-पलटवार, BJP विधायक ने कहा दिग्विजय के मन में केवल राजा और अब्बू बसे, सज्जन बोले- दुर्दशा कर दी, हमको तरस आता है’

गौरतलब है कि प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी बीते दिनों मीडिया से बात करते हुए ये स्पष्ट किया था कि कोरोना के बढ़ते आंकड़ों से सरकार चिंतित है। छत्तीसगढ़ में लॉकडाउन, नाइट कर्फ्यू नहीं लगेगा। कोरोना को लेकर जिलों में समीक्षा बैठक होगी, जिलों के प्रभारी मंत्री अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। प्रभारी मंत्री समीक्षा कर जरूरी उपाय करेंगे।

Read More: प्रदेश में कई स्थानों पर ओलावृष्टि के साथ जोरदार बारिश, किसानों को सता रही फसलों की चिंता