एसीएमई सोलर ने चालू वित्त वर्ष में राजस्थान में 2.29 गीगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता शुरू की

Ads

एसीएमई सोलर ने चालू वित्त वर्ष में राजस्थान में 2.29 गीगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण क्षमता शुरू की

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 01:41 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 01:41 PM IST

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (भाषा) एसीएमई सोलर होल्डिंग्स ने चालू वित्त वर्ष 2026-27 में अब तक राजस्थान में 2.29 गीगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण प्रणाली (बीईएसएस) क्षमता का परिचालन शुरू किया है।

कंपनी ने शुक्रवार को बयान में कहा कि इस बढ़ोतरी के साथ राजस्थान में उसकी तीन परियोजना स्थलों पर कुल परिचालन बीईएसएस क्षमता बढ़कर 3.62 गीगावाट हो गई है।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड ने अपनी विभिन्न अनुषंगी कंपनियों के माध्यम से चालू वित्त वर्ष में अब तक कुल 2.29 गीगावाट (एक गीगावाट बराबर 1000 मेगावाट) बीईएसएस क्षमता शुरू की है।

एसीएमई सोलर होल्डिंग्स लिमिटेड एक प्रमुख एकीकृत अक्षय ऊर्जा कंपनी है। इसका विविधीकृत कारोबार सौर, पवन, ऊर्जा भंडारण, एफडीआरई (फर्म एंड डिस्पैचेबल रिन्यूएबल एनर्जी) और हाइब्रिड समाधान क्षेत्रों में फैला हुआ है।

भाषा निहारिका

निहारिका