Rahul Gandhi on NEET Paper Leak: ‘धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक नहीं होगी कोई चर्चा’, NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का अल्टीमेटम, सरकार के सामने रखी ये तीन शर्तें

Ads

Rahul Gandhi on NEET paper leak: 'धर्मेंद्र प्रधान की बर्खास्तगी तक नहीं होगी कोई चर्चा', NEET पेपर लीक पर राहुल गांधी का अल्टीमेटम, सरकार के सामने रखी ये तीन शर्तें

  •  
  • Publish Date - July 24, 2026 / 01:50 PM IST,
    Updated On - July 24, 2026 / 01:51 PM IST

Rahul Gandhi on NEET paper leak | Photo Credit: AI

HIGHLIGHTS
  • प्रदर्शन के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बयान
  • छात्रों की 3 मांगों को लेकर सरकार को घेरा
  • शिक्षा मंत्री को हटाने की रखी शर्त

नयी दिल्ली: Rahul Gandhi on NEET paper leak देश की राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (Cockroach Janata Party) का प्रदर्शन लगातार जारी है। NEET पेपर लीक (NEET Paper Leak) मामले को लेकर छात्रों का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पूरे देशभर में युवा छात्र सड़कों पर हैं। इस मामले को लेकर अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है।

Rahul Gandhi on NEET paper leak राहुल गांधी ने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता तब तक विपक्ष किसी तरह का संवाद या चर्चा नहीं करेगा। उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से बातचीत में यह भी कहा कि नीट प्रश्नपत्र लीक मामले को लेकर छात्रों की तीन मांगें हैं और विपक्ष भी उन मांगों को पुरजोर तरीके से उठा रहा है।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, ‘‘पहली मांग है कि भ्रष्ट शिक्षा मंत्री को जाना होगा। दूसरी मांग है कि छात्रों को पीटने वालों की जवाबदेही तय होनी चाहिए और तीसरी मांग है कि प्रधानमंत्री को छात्रों से माफी मांगनी चाहिए।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘जब तक धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, हम कोई संवाद और चर्चा नहीं करेंगे।’’ उन्होंने दावा किया कि उन्हें सदन में बोलने का मौका नहीं दिया गया, जबकि संसदीय कार्य मंत्री किरेन रीजीजू ने उनके नाम का उल्लेख किया था।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘रीजीजू जी ने सदन में कहा कि वह चाहते हैं कि हम अपने सांसदों से चर्चा में शामिल होने के लिए कहें। सामान्य व्यवस्था है कि जब किसी सदस्य का नाम लिया जाता है तो उसे जवाब देने का मौका दिया जाता है। जब मैं रीजीजू की बात का जवाब देना चाह रहा था, मुझे बोलने का मौका नहीं मिला।’’

इन्हें भी पढ़ें:-

राहुल गांधी ने क्या कहा?

उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता, विपक्ष कोई संवाद नहीं करेगा।

छात्रों की तीन मांगें क्या हैं?

मंत्री को हटाना, छात्रों को पीटने वालों की जवाबदेही तय करना और प्रधानमंत्री से माफी।

राहुल गांधी को सदन में क्यों नहीं बोलने दिया गया?

उनका दावा है कि संसदीय कार्य मंत्री ने उनका नाम लिया, लेकिन उन्हें जवाब देने का मौका नहीं मिला।