शहीद की प्रतिमा हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाने पर शिवराज सिंह चौहान बोले- शर्मिंदा हुआ मध्यप्रदेश

शहीद की प्रतिमा हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाने पर शिवराज सिंह चौहान बोले- शर्मिंदा हुआ मध्यप्रदेश

शहीद की प्रतिमा हटाकर अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाने पर शिवराज सिंह चौहान बोले- शर्मिंदा हुआ मध्यप्रदेश
Modified Date: November 29, 2022 / 07:52 pm IST
Published Date: November 10, 2019 7:19 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा हटाकर पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाने के मामले को लेकर सियासत गरमाते दिखाई दे रही है। इस मामले को लेकर पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहन ने ट्वीट कर बड़ा बयान दिया है। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि महान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा के साथ ऐसा कृत्य, मध्यप्रदेश शर्मिंदा है। इस दुस्साहस के लिए दोषियों को तत्काल कड़ी से कड़ी सजा हो। उचित सम्मान के साथ मां भारती के सपूत की प्रतिमा पुनः स्थापित हो
अन्यथा देश स्वयं को कभी माफ न कर सकेगा।

Read More: पीएम मोदी ने देशवासियों को दी मिलाद-उन-नबी की बधाई, कहा- पैगंबर मुहम्मद के विचारों से चारों ओर हो सकती है शांति

वहीं, दूसरी ओर शहीद चंद्र शेखर की प्रतिमा के स्थान पर पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाए जाने के खिलाफ पूर्व मंत्री विश्वास सांरग ने सीएम कमलनाथ को पत्र लिखा है। विश्वास सांरग ने कहा है कि वो अर्जुन सिंह मूर्ति लगाए जाने के खिलाफ नहीं हैं लेकिन शहीद चंद्र शेखर की प्रतिमा के स्थान पर पूर्व सीएम अर्जुन सिंह की मूर्ति लगाए जाने विरोध करते हैं। अगर ऐसा हुआ तो बीजेपी आंदोलन करेगी।

Read More: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने सुप्रीम कोर्ट से पूछा- 27 साल हो गए, क्या बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों को मिल पाएगी सजा?

भोपाल के प्रभारी मंत्री डॉक्टर गोविंद सिंह ने कहा है की यह निर्णय बीजेपी शासित भोपाल नगर निगम का है। प्रदेश सरकार का इससे कोई लेना देना नहीं है।

Read More: दिग्विजय सिंह को विश्वास सारंग की नसीहत, कहा- बंद करें अपनी राजनीतिक उछल कूद, जानिए पूरी बात…

ज्ञात हो कि निगम प्रशासन ने ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने के नाम पर नानके पेट्रोल पंप तिराहे पर लगाए गए शहीद चंद्रशेख आजाद की प्रतिमा तीन साल पहले हटा दी गई थी। लेकिन अब उस जगह पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन सिंह की प्रतिमा लगा दी गई है।

Read More: बंगाल के तट से टकराया ‘बुलबुल’, भारी बारिश का अलर्ट जारी, दो लोगों की मौत की खबर

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/fpsvqvpYXWs” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"