धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे तहसीलदार, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, जानिए पूरी बात…

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे तहसीलदार, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, जानिए पूरी बात...

धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने आए थे तहसीलदार, ग्रामीणों ने बना लिया बंधक, जानिए पूरी बात…
Modified Date: November 29, 2022 / 07:55 pm IST
Published Date: December 9, 2019 5:51 am IST

कवर्धा: धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे तहसीलदार को ग्रामीणों द्वारा बंधक बनाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है ​कि ग्रमीणों ने धान खरीदी केंद्र में खरीदी की लिमिट तय करने की मांग को लेकर तहसीलदार को बंधक बना लिया है।

Read More: बुर्का पहने शख्स ने सो रही महिला के चेहरे पर फेंका एसिड, बुरी तरह झुलसी, हालत नाजुक

मिली जानकारी के अनुसार कवर्धा तहसीलदार मनोज रावटे पनेका धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान केंद्र में लापरवाही किए जाने को लेकर नाराज ग्रामीणों ने तहसीलदार को घेर लिया और केंद्र में धान खरीदी की लिमिट तय करने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल अधिकारी और किसानों के बीच तकरार जारी है।

Read More: एग्जाम देने से किया मना, भड़के NSUI और MBA के छात्र कॉलेज के बाहर कर रहे प्रदर्शन

बता दें प्रदेश में धान खरीदी शुरू होने के साथ ही लापरवाही की बातें भी सामने आने लगी है। आज ही महासमुंद के किसानों ने धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को लेकर चक्का जाम कर दिया है। वहीं, रविवार को बेमेतरा में लावरवाही करने के चलते जिला कलेक्टर रश्मि राजपूत तिवारी ने ​कृषि विस्तार अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है।

Read More: बागियों ने बिगाड़ा राजनीतिक दलों का समीकरण, नाम वापसी के अंतिम दिन नाराज कार्यकर्ताओं को मानने में जुटे नेता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"