दबंग किसान की शर्मनाक करतूत, पटवारी की कॉलर पकड़कर खींचते ले गया तहसील कार्यालय

Ads

दबंग किसान की शर्मनाक करतूत, पटवारी की कॉलर पकड़कर खींचते ले गया तहसील कार्यालय

  •  
  • Publish Date - December 27, 2019 / 03:44 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

हटा: पटेरा थाना क्षेत्र से एक किसान की दबंगई सामने आई है। दबंग किसाने न सिर्फ पटवारी का कॉलर पकड़कर तहसील कार्यालय तक ले गया, बल्कि उनके साथ गाली—गलौज भी किया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। हालांकि अभी पटवारी ने किसी प्रकार की शिकायत नहीं किया है। बता दें कि Ibc24 इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता।

Raad More: राज्य सरकार ने एम्स रायपुर को दिया 50.60 एकड़ जमीन, विश्व स्तरीय रिसर्च सेंटर के लिए यूनिट दो का होगा निर्माण

मिली जानकारी के अनुसार वायरल वीडियो पटेरा तहसील कार्यालय का है, जंहा एक किसान ने आपना आपा खोकर पटवारी का कॉलर पकड़ लिया। इसके बाद दबंग पटवारी को खींचते हुए तहसील कार्यालय के अंदर ले गया। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि किसान ने पटवारी की कॉलर क्यों पकड़ी। मौके पर मौजूद अन्य किसानों ने इस पूरी झाटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

Read More: चिकित्सा शिक्षा विभाग की 2136 सीटों पर 27 दिसंबर से करवा सकते हैं रजिस्ट्रेशन, 31 दिसंबर तक होगा सीटों का आवंटन