धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सड़क पर बैठकर ​किया चक्काजाम

धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सड़क पर बैठकर ​किया चक्काजाम

धान खरीदी केंद्र में लापरवाही को लेकर किसानों ने खोला मोर्चा, सड़क पर बैठकर ​किया चक्काजाम
Modified Date: November 29, 2022 / 08:32 pm IST
Published Date: December 9, 2019 5:37 am IST

महासमुंद: धान खरीदी केन्द्रों की क्षमता से कम धान खरीदी किए जाने को लेकर किसानों ने मोर्चा खोल दिया है। इस बात को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए हैं और चक्काजाम कर दिया है। किसानों ने बेमचा धान खरीदी केंद्र को बंद करवा दिया है। हालात की जानकारी मिलने से मौके पर पहुंचे जिला प्रशासन ने अधिकारी किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे अड़े हुए हैं।

Read More: उत्तर से आने वाली हवाओं से ठिठुरा प्रदेश, कड़ाके की ठंड और बारिश के आसार

मिली जानकारी के अनुसार किसानों ने आरोप लगाया है कि बेमचा धान खरीदी केन्द्र में क्षमता से कम धान खरीदी किया जा रहा है। इसके चलते किसानों को अपना धान बेचने में समस्या हो रही है। किसान अपना धान बेचने के ​लिए परेशान हो रहे हैं। इसी बात को लेकर किसान सड़कों पर उतर आए हैं।

Read More: कर्नाटक उप चुनाव: शुरुआती रुझानों में भाजपा ने 10 सीटों पर बनाई बढ़त, कांग्रेस और जेडीएस 2 सीटों पर आगे

धान बेचने खरीदी केंद्र पहुंचे किसानों ने सड़कों पर अपने ट्रैक्टर को खड़ा कर दिया है। साथ सड़क पर कई किसान बैठ गए हैं। हालांकि प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन वे नहीं मान रहे।

Read More: बागियों ने बिगाड़ा राजनीतिक दलों का समीकरण, नाम वापसी के अंतिम दिन नाराज कार्यकर्ताओं को मानने में जुटे नेता


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"