चार माह से किसानों को नहीं मिला धान का भुगतान, पदयात्रा कर सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचेंगे रायपुर

चार माह से किसानों को नहीं मिला धान का भुगतान, पदयात्रा कर सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचेंगे रायपुर

चार माह से किसानों को नहीं मिला धान का भुगतान, पदयात्रा कर सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात करने पहुंचेंगे रायपुर
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: November 4, 2019 3:15 am IST

राजिम: एक ओर जहां सीएम भूपेश बघेल किसानों की स्थिति सुधारने के लिए 2500 रूपए में धान खरीदी के साथ ही अब बोनस देने की तैयारी कर रहे हैं वहीं, दूसरी ओर भुगतान नहीं मिलने से किसाना हलाकान हैं। बताया जा रहा है कि राजिम कृषि उपज मंडी में पिछले 4 माह से किसानों का भुगतान नहीं किया गया है। भुगतान नहीं मिलने से परेशान किसान सोमवार को राजिम से रायपुर से पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं। पदयात्रा कर रायपुर पहुंच रहे किसान सीएम भूपेश बघेल से मुलाकात कर जल्द से जल्द भुगतान करने की मांग करेंगे। कहा यह भी जा रहा है कि वे राज्यपाल अनुसुइया उइके से भी मुलाकात कर सकते हैं।

Read More: 9वीं-11वीं की परीक्षा में बड़ा बदलाव, अब बोर्ड की तर्ज पर होगा Exam, शिक्षा मंडल से आएगा पर्चा

मिली जानकारी के अनुसार राजिम इलाके के 100 से अधिक किसानों ने 4 माह पहले राजिम कृषि उपज मंडी मं अपना धान बेचा था। धान बेचे 4 माह बीत जाने के बाद भी किसानों को भुगतान नहीं किया गया है। पेमेंट नहीं मिलने से किसान परेशान हैं। परेशान ​होकर सभी किसान पदयात्रा कर रायपुर पहुंच रहे हैं। बताया जा रहा है कि किसानों ने जनप्रतिनिधि और प्रशासन के अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंतत: पेरशान होकर किसानों ने राजिम से लेकर रायपुर तक पदयात्रा की तैयारी कर रहे हैं।

Read More: शराब तस्करों को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर हमला, तीन आरक्षक गंभीर रूप से घायल


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"