नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ इस हाल में देखकर बौखला उठे युवती के पिता, दोनों पर किया प्राणघातक हमला

नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ इस हाल में देखकर बौखला उठे युवती के पिता, दोनों पर किया प्राणघातक हमला

नाबालिग बेटी को प्रेमी के साथ इस हाल में देखकर बौखला उठे युवती के पिता, दोनों पर किया प्राणघातक हमला
Modified Date: November 29, 2022 / 08:30 pm IST
Published Date: November 15, 2020 4:35 pm IST

भाटापारा: युवक-युवती पर युवती के पिता के द्वारा प्राणघातक हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि परिवार वालों के अनुपस्थिति में प्रेमी युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर पर आया हुआ था। इसी दौरान युवती के पिता वहां आ धमके और अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर बौखला उठे और दोनों पर धारदार ​हथियार से हमला कर दिया। फिलहाल घायल प्रेमी-प्रेमिका को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

Read More: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल कल जाएंगे दिल्ली, पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को देंगे मरवाही में जीत और बिहार विधायक दल की बैठक की जानकारी

मिली जानकारी के अनुसार घटना भाटापारा ग्रामीण थाना अंतर्गत ग्राम गोढ़ी का है, जहां एक युवक अपनी नाबालिग प्रेमिका से मिलने उसके घर आया हुआ था। इस दौरान प्रेमिका के परिजन घर पर नहीं थे, लेकिन अचानक युवती के पिता वहां आ धमके। अपनी बेटी को प्रेमी के साथ देखकर युवती के पिता बौखला उठे और उन्होंने आवेश में धारदार हथियार से दोनों पर हमला कर दिया। युवती के पिता के हमले से दोनों प्रेमी-प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गए।

Read More: दबंगों ने घर में घुसकर की मारपीट, कैमरे में कैद हुआ लाठियों से पिटाई का वीडियो, उपचुनाव में वोट न देने पर दबंगई का आरोप


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"