हाईकोर्ट पहुंचा 22 विधायकों के दल बदल का मामला, रिट याचिका दायर कर CBI जांच की मांग

हाईकोर्ट पहुंचा 22 विधायकों के दल बदल का मामला, रिट याचिका दायर कर CBI जांच की मांग

हाईकोर्ट पहुंचा 22 विधायकों के दल बदल का मामला, रिट याचिका दायर कर CBI जांच की मांग
Modified Date: November 29, 2022 / 08:27 pm IST
Published Date: June 11, 2020 12:05 pm IST

ग्वालियर: उपचुनाव से पहले मध्यप्रदेश में सियासी सरगर्मी जोरों पर है। जहां एक ओर विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को आड़े हाथों लिया है, वहीं दूसरी ओर 22 विधायकों के दल बदल के मामले को लेकर हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में रिट अपील दायर की गई है। इस याचिका में विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप की जांच सीबीआई से कराने की मांग की गई है। मामले में मंगलवार को सुनवाई होगी। बता दें कि इस मामले को लेकर 19 मार्च को एडवोकेट उमेश बोहरे ने भी बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका लागई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने याचिका खारीज कर दिया था।

Read More: पुलिस महकमे में बंपर तबादले, 200 से अधिक पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर आर्डर जारी

मिली जानकारी के अनुसार याचिकाकर्ता ने मुन्नालाल गोयल ने मामले को लेकर याचिका दायर की है। अपनी याचिका में मुन्ना लाल गोयल ने लिखा है कि पूरे प्रदेश में 22 विधायकों की खरीद फरोख्त का मामला गूंज रहा है। कहा जा रहा है कि दल बदल के लिए विधायकों ने 50-50 करोड़ रुपए लिए हैं। ऐसे में ग्वालियर चंबल अंचल में हालात बेकार हो गई है। लोग अब इन विधायकों को पीट रहे हैं। इसी के चलते 3 दिन पहले मुन्नालाल गोयल पर भी हमला हुआ है।

Read More: दतिया में बढ़े कोरोना संक्रमितों की संख्या, कई लोगों ने छुपाई जानकारी, एक ने गंवाई जान

गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के साथ ही मध्य प्रदेश के 22 विधायकों ने कांग्रेस और विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद सभी विधायकों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में कमलनाथ की सरकार गिर गई थी, जिसके बाद शिवराज सिंह ने सीएम की कुर्सी संभाली है।

Read More: कोरोना संकट के बीच लगातार जारी है अधिकारियों-कर्मचारियों तबादला, DSP के दो अधिकारियों का ट्रांसफर


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"