Jyotiraditya Scindia Latest News: “हिंदी पत्रकारिता ने देश के विकास और जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई”.. केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दी दिवंगत महान पत्रकारों को श्रद्धांजलि

Jyotiraditya Scindia on Hindi Patrkarita Diwas: हिंदी पत्रकारिता दिवस पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पत्रकारों को बधाई दी, जनजागरण में योगदान को सराहा।

Jyotiraditya Scindia Latest News: “हिंदी पत्रकारिता ने देश के विकास और जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई”.. केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने दी दिवंगत महान पत्रकारों को श्रद्धांजलि

Jyotiraditya Scindia on Hindi Patrkarita Diwas || Image- ANI News File

Modified Date: May 30, 2026 / 10:57 pm IST
Published Date: May 30, 2026 10:53 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सिंधिया ने हिंदी पत्रकारिता के योगदान को देश निर्माण में अहम बताया।
  • हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव में कई दिग्गज नेताओं ने भाग लिया।
  • दिवंगत पत्रकारों को श्रद्धांजलि अर्पित कर योगदान को याद किया गया।

नई दिल्ली: देश की राजधानी में शनिवार को हिंदी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर ‘हिंदी पत्रकारिता द्विशताब्दी महोत्सव’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेताओं और बुद्धिजीवी लोगों ने भाग लिया और हिंदी पत्रकारिता के योगदान को याद किया। (Jyotiraditya Scindia on Hindi Patrkarita Diwas) इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया ने इस अवसर पर सभी पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने देश के विकास और जनजागरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने हिंदी पत्रकारिता के महान योगदानकर्ताओं को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े

समाज को दिशा देने का माध्यम है पत्रकारिता

भजन लाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारिता समाज का आईना होती है। यह लोगों की समस्याओं को सामने लाती है और समाज को सही दिशा देने का काम करती है। उन्होंने विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी से संकल्प लेने की अपील भी की। वहीं केंद्रीय राज्य मंत्री भगीरथ चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्यों के सहयोग से विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश का विकास तभी संभव है जब सभी राज्यों का समान रूप से विकास हो।

ओम बिरला ने दी शुभकामनाएं

लोकसभा के स्पीकर ओम बिरला ने हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों, लेखकों और हिंदी भाषा से जुड़े लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हिंदी पत्रकारिता ने सामाजिक जागरूकता बढ़ाने, लोकतंत्र को मजबूत करने और जनता की भावनाओं को अभिव्यक्ति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। (Jyotiraditya Scindia on Hindi Patrkarita Diwas) उन्होंने यह भी कहा कि आज डिजिटल मीडिया, सोशल मीडिया, इंटरनेट और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे नए माध्यमों के जरिए हिंदी की पहुंच लगातार बढ़ रही है।

30 मई को क्यों मनाया जाता है हिंदी पत्रकारिता दिवस?

हर वर्ष 30 मई को हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है। इसी दिन वर्ष 1826 में भारत का पहला हिंदी समाचार पत्र उदन्त मार्तण्ड कोलकाता से प्रकाशित हुआ था। इस ऐतिहासिक शुरुआत की याद में हर साल हिंदी पत्रकारिता दिवस मनाया जाता है और हिंदी भाषा तथा पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है।

IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें

इन्हें भी पढ़ें:

रक्षा सचिव ने सिंगापुर में ऑस्ट्रेलिया, यूरोपीय संघ और नीदरलैंड के अधिकारियों से मुलाकात की

राबड़ी देवी ने अपना बंगला अन्य मंत्री को आवंटित किये जाने पर कहा, ‘मुझे बलपूर्वक हटाना होगा’

जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन सिंदूर 2.0 के लिए तैयार हैं सशस्त्र बल : जनरल उपेंद्र द्विवेदी

पूरी तरह आत्मनिर्भर होने की दिशा में तेजी से बढ़ रहा है भारत का रक्षा क्षेत्र : राजनाथ सिंह

कोरबा में 35 लाख रूपए की लागत से साल बीज प्रसंस्करण इकाई स्थापित करने की योजना


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

A journey of 10 years of extraordinary journalism.. a struggling experience, opportunity to work with big names like Dainik Bhaskar and Navbharat, priority given to public concerns, currently with IBC24 Raipur for three years, future journey unknown