पूर्व सीएम का सरकार पर करारा प्रहार, पूछा- ये कैसी धर्म प्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में​ ही कर रही है कमी?

पूर्व सीएम का सरकार पर करारा प्रहार, पूछा- ये कैसी धर्म प्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में​ ही कर रही है कमी?

पूर्व सीएम का सरकार पर करारा प्रहार, पूछा- ये कैसी धर्म प्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में​ ही कर रही है कमी?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: September 1, 2020 10:28 am IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में आगामी दिनों में होने वाले उपचुनाव को लेकर प्रदेश के सियासी गलियारों में घमासान मचा हुआ है। विपक्ष की कांग्रेस पार्टी लगातार कई अलग-अलग मुद्दों को लेकर शिवराज सरकार पर हमलावर है। इसी कड़ी में पूर्व सीएम कमलनाथ ने सीएम शिवराज पर गायों की रक्षा को लेकर हमला किया ​है। गौवशों की रक्षा के लिए पूर्व में घोषित ​किए गए बजट को कम किए जाने के बाद कमलनाथ ने पूछा है कि ये कैसी धर्मप्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में ही कमी कर रही है?

Read More: पूर्व CM कमलनाथ ने अनंत चतुर्दशी की प्रदेशवासियों को दी बधाई, लिखा- बप्पा की कृपा सब पर बनी रहे

कमलनाथ ने ट्वीट कर पूछा है कि हमने अपनी सरकार में निराश्रित गौवंश के लिये 1 हज़ार गौशालाएँ बनाने का काम शुरू किया। गौशालाओं के लिये बजट में 132 करोड़ का प्रावधान किया। गौमाता के चारे के लिये 20 रुपये प्रति गाय देने का निर्णय लिया। वहीं, शिवराज सरकार ने गौशालाओं के बजट को घटाकर मात्र 11.80 करोड़ किया। अब गौमाता को इस हिसाब से खुराक के लिये प्रतिदिन के मिलेंगे 1 रुपये 75 पैसे? ये कैसी धर्मप्रेमी सरकार है, जो गौशालाओं के बजट में ही कमी कर रही है?

Read More: डूब प्रभावित इलाकों में राहत देने सीएम का दौरा, मंत्री- विधायक भी मौजूद


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"