पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- प्रदेश की कोई भी 4 सीट बता दें, जहां जीत रही है भाजपा

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- प्रदेश की कोई भी 4 सीट बता दें, जहां जीत रही है भाजपा

पूर्व सीएम कमलनाथ बोले- प्रदेश की कोई भी 4 सीट बता दें, जहां जीत रही है भाजपा
Modified Date: November 29, 2022 / 08:34 pm IST
Published Date: August 27, 2020 12:28 pm IST

भोपाल: मध्यप्रदेश में 27 सीटों पर उपचुनाव होना है, लेकिन उपचुनाव के ऐलान से पहले सियासी गलियारों में सरगर्मी बढ़ गई है। वहीं, दूसरी ओर नेताओं का एक दूसरे पर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है। उपचुनाव के मद्देनजर पूर्व सीएम कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों और नेताओं की बैठक बुलाई है। बैठक से पहले पूर्व सीएम कमलनाथ ने मीडिया से बात करते हुए बड़ा बयान दिया है।

Read More: दबंगई करने वाले मकान मालिक और किराएदारों की खैर नहीं, मोदी सरकार लाने वाली है नया किराया कानून

कमलनाथ ने कहा है कि मेरा प्रयास था कि मेरा प्रयास था कि मध्यप्रदेश की पहचान माफिया और मिलावट से न बनें। लेकिन ये प्रशासन का दुरुपयोग करेंगे, पुलिस अपनी वरदी और कर्मचारी अपनी शपथ की इज्जत करें। इस दौरान उन्होंने भाजपा को चुनौती देते हुए कहा कि प्रदेश की कोई भी 4 सीट बता दें, जहां वो जीत दर्ज कर रहे हैं। इस दौरान कमलनाथ ने कर्जमाफी वाले किसानों की पेनड्राइव जारी की है, जिसमें 26 लाख किसानों का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज किया गया है।

Read More: CM भूपेश ने पीएम मोदी को लिखा पत्र, कहा- नगरनार स्टील प्लांट को निजी हाथों में सौंपने का निर्णय छत्तीसगढ़ के लिए दुर्भाग्यपूर्ण

वहीं, बैठक से पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह ने कहा कि पूर्व सीएम कमलना​थ सरकार गिरने के साथ ही उपचुनाव में जीत की तैयारी कर रहे हैं। जयचंदों को जनता नहीं स्वीकार करेगी। कांग्रेस ने सिंधिया को सम्मान दिया, सब कुछ दिया। लेकिन सिंधिया के लोग जो बिक के गए हैं, उन्हें जनता माफ नहीं करेगी।

Read More: तिल्दा इलाके के इस गांव में एक ही परिवार के 11 सदस्य मिले कोरोना पॉजिटिव, इलाके में आज 32 नए मामले आए सामने


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"