मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सामने आई पूर्व सीएम उमा भारती की नाराजगी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात…
मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सामने आई पूर्व सीएम उमा भारती की नाराजगी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात...
भोपाल: मध्यप्रदेश में मंत्रिमंडल गठन के बाद ही भाजपा में नाराजगी की खबर आने लगी हैं, मंत्रिमंडल गठन को के बाद पूर्व सीएम उमाभारती ने भी नाराजगी जताई है। उमा भारती ने ट्वीट कर लिखा है कि मै आज लखनऊ में रामजन्मभूमि मामले में सीबीआई के माननीय विशेष अदालत में प्रस्तुत हुई। आज सवेरे मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार की ख़बर मैंने लखनऊ में टीवी पर देखी थी।
लॉकडाउन के पहले फ़रवरी के अंत में जब मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरने को आ गई। तभी से मेरा यह मत था की विधानसभा भंग कराके शिवराज सिंह के नेतृत्व में चुनाव होना चाहिए। इन 24 सीटों को जीतने के लिए हम जितना प्रयास करेंगे उतने में हम पूरा प्रदेश जीत जाते। उन्होंने आगे लिख है कि अभी तो हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चीन और कोरोना दोनो पर ही विजित होंगे। ऐसे समय पर पूरे देश को उनके साथ होना चाहिए।
1. मै आज लखनऊ में रामजन्मभूमि मामले में सीबीआई के माननीय विशेष अदालत में प्रस्तुत हुई । आज सवेरे मध्यप्रदेश के मंत्रिमंडल के विस्तार की ख़बर मैंने लखनऊ में टीवी पर देखी थी ।
— Uma Bharti (@umasribharti) July 2, 2020
वहीं दूसरी ओर सूत्रों के हवाले खबर आई थी कि उन्होंने मंत्रिमंडल गठन में मेरे सुझावों की अनदेखी की गई है, यह उन सभी का अपमान है जो मुझसे जुड़ें हैं। सूत्रों का कहना यह भी है कि इसके लिए उन्होने प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे और प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा को पत्र भी लिखा है। वहीं उमा भारती ने मंत्रिमंडल में जातीय संतुलन और ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनके साथियों के आने से खुशी भी व्यक्त की है।
6. अभी तो हमारे प्रधानमंत्री @narendramodi जी चीन और कोरोना दोनो पर ही विजित होंगे ऐसे समय पर पूरे देश को उनके साथ होना चाहिये । @BJP4India @BJP4MP @vdsharmabjp
— Uma Bharti (@umasribharti) July 2, 2020
5. लॉकडाउन के पहले फ़रवरी के अंत में जब मध्यप्रदेश में @INCIndia की सरकार गिरने को आ गयी तभी से मेरा यह मत था की विधानसभा भंग कराके @ChouhanShivraj जी के नेतृत्व में चुनाव होना चाहिये । इन २४ सीटों को जीतने के लिए हम जितना प्रयास करेंगे उतने में हम पूरा प्रदेश जीत जाते ।
— Uma Bharti (@umasribharti) July 2, 2020

Facebook


