पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान, कहा- ज्योतिरादित्य ने अपनी दादी की इच्छा पूरी की, भाजपा विशाल समुद्र है…

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान, कहा- ज्योतिरादित्य ने अपनी दादी की इच्छा पूरी की, भाजपा विशाल समुद्र है...

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान, कहा- ज्योतिरादित्य ने अपनी दादी की इच्छा पूरी की, भाजपा विशाल समुद्र है…
Modified Date: November 29, 2022 / 08:05 pm IST
Published Date: June 2, 2020 12:51 pm IST

मुरैना। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का कांग्रेस पार्टी को लेकर बयान सामने आया है। भारती ने ज्योतिरादित्य के बीजेपी में प्रवेश और राज्यसभा चुनाव को लेकर प्रतिक्रिया दी है।

Read More News: किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य, प्रापर्टी का बाजार मूल्य के बराबर मिलेगा लोन- 

कहा कि भाजपा विशाल समुद्र है। मध्यप्रदेश में भाजपा ने कोई तोड़ फोड़ नहीं की है बल्कि नदियां ही समुद्र में मिलीं है। कहने का मतलब यह है कि राजमाता सिंधिया जैसे बलशाली व्यक्तित्व ने जनसंघ को मजबूत किया था, वहीं ज्योतिरादित्य बीजेपी में शामिल होकर अपनी दादी की इच्छा पूरी की है।

Read More News: विष्णुदेव साय होंगे छत्तीसगढ़ भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, जेपी नड्डा ने किया ऐलान

वहीं कांग्रेस पार्टी को लेकर कहा कि कांग्रेस के प्रति कार्यकर्ताओं व जनता की सहानुभूति नहीं है। दिग्विजय सिंह के चुनाव में जाने से कांग्रेस प्रत्याशियों की जमानत जब्त होगी। राजनीति में देश सेवा करने वालों को ही मंत्री बनाना पड़ता है।

Read More News: खेल पुरस्कारों के लिए हॉकी इंडिया ने की सिफारिश, किस पुरस्कार के लिए किस 


लेखक के बारे में