पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं- किसान परेशान है, सरकार की तरफ से कोई सुनने वाला नहीं

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं- किसान परेशान है, सरकार की तरफ से कोई सुनने वाला नहीं

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन बोलीं- किसान परेशान है, सरकार की तरफ से कोई सुनने वाला नहीं
Modified Date: November 29, 2022 / 07:50 pm IST
Published Date: November 4, 2019 8:27 am IST

इंदौर। किसानों की मांग को लेकर पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने कमलनाथ सरकार पर हमला बोला है। सुमित्रा महाजन ने कहा है कि प्रदेश भर के किसानों का सोयाबीन खेतों में पड़ा है। सरकार की तरफ से कोई सुनने वाला नहीं है, किसान परेशान है। लेकिन नुकसान की भरपाई नहीं हो रही है।

Read More news:बड़ी खबर: पदयात्रा कर रहे ​किसानों को किया कैद, SDM ने कहा- सभी के …

आपको बता दें कि आज भाजपा पूरे प्रदेश में किसानों की समस्या को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। ग्वालियर में भाजपा उग्र हो गई। प्रदर्शनकारियों को काबू करने के लिए पुलिस को भारी मशक्कत करनी पड़ रही है। इधर भजपा के आला नेताओं के अब बयानबाजी सामने आ रहे हैं।

Read more news:दो दिवसीय दुबई प्रवास पर जाएंगे सीएम कमलनाथ, दिल्ली में सोनिया गांध…

सुमित्रा महाजन ने कांग्रेस सरकार की जमकर आलोचना की है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का विरोध सिर्फ और सिर्फ दिखावे के लिए है। सुमित्रा महाजन के बयान आने से पहले मंत्री जीतू पटवारी ने भाजपा सरकार के खिलाफ हमला बोला था। उसने पत्रकारवार्ता में भाजपा के 15 सालों के राज में किसानों की हालत को लेकर झूठे वादों को गिनाया था।

<iframe width=”790″ height=”444″ src=”https://www.youtube.com/embed/tENgH7e3tWw” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में