शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा- 5 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है तो 28 को क्यों नहीं..?

शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा- 5 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है तो 28 को क्यों नहीं..?

शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने कहा- 5 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है तो 28 को क्यों नहीं..?
Modified Date: November 29, 2022 / 08:49 pm IST
Published Date: April 21, 2020 9:55 am IST

भोपाल। मध्यप्रदेश में आज शिवराज सिंह चौहान ने 29 दिन बाद मंगलवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर दिया है। शिवराज सरकार में पांच लोगों को मंत्री बनाया गया है। इनमें सिंधिया समर्थक दो और भाजपा के तीन विधायकों को राज्यपाल लालजी टंडन ने राजभवन में मंत्री पद की शपथ दिलाई।

Read More News:  कोरोना संक्रमण से निपटने क्या है राज्य सरकार की रणनीति, जनहित याचिका पर हाईकोर्ट ने किया जवाब तलब, NSA आरोपी के फरार होने पर जताई नाराजगी

भाजपा से नरोत्तम मिश्रा, मीना सिंह और कमल पटेल ने जबकि सिंधिया गुट से तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत ने शपथ ली है। शिवराज सरकार के मंत्रीमंडल विस्तार को लेकर पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ने सवाल उठाते हुए बयान दिया है।

Read More News: उत्‍तर कोरिया के तानाशाह ‘किम जोंग उन’ की हालत गंभीर, अंतिम बार 11 अप्रैल को देखा गया

कांग्रेस नेता जीतू पटवारी ने कहा है कि अगर 5 लोगों को मंत्री बनाया जा सकता है तो 28 को क्यों नहीं..? उन्होंने ट्वीट कर अपनी बात कही है। कहा कि दरअसल बीजेपी की अंदरूनी कलह के कारण मध्यप्रदेश को एक पूरा मंत्रीमंडल भी नसीब नहीं हो पा रहा है।’

Read More News: चीन से कारोबार समेट रहीं कंपनियां तलाश रहीं ‘न्यू इंडिया’ में मौका, देखें क्या है मोदी सरकार की नई लुभावनी पॉलिसी

आपको बता दें कि सिंधिया समर्थक मंत्री तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह ने विधायक पद से इस्तीफा देकर बीजेपी में शालि हुए हैं। वहीं अब उन्हें छह महीने के अंदर विधानसभा का सदस्य बनना अनिवार्य है।

Read More News:  लॉकडाउन में गाड़ी रुकवाने से अफसर नाराज, सरेआम चौकीदार से कराई उठक बैठक.. वीडियो वायरल


लेखक के बारे में