उज्जैन में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल टीम क्वारंटाइन

Ads

उज्जैन में तीन नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, डॉक्टर के पॉजिटिव होने के बाद मेडिकल टीम क्वारंटाइन

  •  
  • Publish Date - April 26, 2020 / 05:00 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:07 PM IST

उज्जैन: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों नए मरीजों की पुष्टि हो रही है। इसी बीच खबर आ रही है कि उज्जैन से 3 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही उज्जैन में कुल कोरोना संक्रमितों की संख्या 106 हो गई है। बता दें कि उज्जैन से लगातार कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हो रही है। देखा जाए तो इंदौर के बाद उज्जैन भी मध्यप्रदेश के हॉट स्पॉट के तौर पर उभर रहा है। इस खबर की पुष्टि सीएमएचओ डॉ अनुसुइया गवली ने की है। बता दें कि उज्जैन में अब तक 17 कोरोना संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

Read More: कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों ने मार गिराए दो आतंकी, दो अन्य की तलाश जारी

वहीं, दूसरी ओर सीएमएचओ डॉ अनुसुइया गवली ने बताया कि उज्जैन में डॉक्टर को कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद पूरी मेडिकल टीम को क्वारंटाइन किया गया है। इसके बाद डॉक्टरों की कमी को देखते हुए 52 नए डॉक्टरों की तैनाती करने का फैसला लिया गया है।

Read More: सीनियर सिटीजन्स के लिए मददगार साबित हो रहे पुलिस पंचायत के सदस्य, घर पर पहुंचा रहे किराना और दवाइयां

मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2000 के पार पहुंच गई है। आज भी प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कुल 145 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है। प्रदेश में अब तक कुल 103 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 302 लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं।

Read More: सरपंच की आत्महत्या के मामले में भाजपा ने गठित ​किया 3 सदस्यीय जांच दल, एक सप्ताह में आएगी रिपोर्ट