कोरोना मरीजों को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच, अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों ने शेयर किया वीडियो

कोरोना मरीजों को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच, अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों ने शेयर किया वीडियो

कोरोना मरीजों को परोसे गए खाने में मिला कॉकरोच, अस्पताल में मचा हड़कंप, मरीजों ने शेयर किया वीडियो
Modified Date: November 29, 2022 / 08:40 pm IST
Published Date: July 31, 2020 10:53 am IST

गरियाबंद: छत्तीसगढ़ में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, रोजाना प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों से सैकड़ों मरीज सामने आ रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर कोविड अस्पतालों से लगातार अव्यवस्था की खबरें सामने आ रही है। आज भी प्रदेश के गरियाबंद जिले के कोविड अस्पताल से ऐसा ही मामला सामने आया है, जहां खाने में कॉकरोच मिला है। अस्पताल में भर्ती मरीजों ने किड़ा युक्त खाने का वीडियो शेयर किया है। खबर की पुष्टि सीएमएचओ ने की है।

Read More: सफाई कर्मी के बाद अब नर्सों में आक्रोश, मेकाहारा प्रबंधन को हड़ताल पर जाने की दी चेतावनी

मिली जानकारी के अनुसार मामला गरियाबंद के कोविड अस्पताल का है, जहां कोरोना मरीजों को परोसे गए खाने में कॉकरोच मिला है। खाने में किड़ा मिलने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया। वहीं, मरीजों ने कॉकरोच युक्त खाने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

Read More: गहलोत सरकार के विधायक जैसलमेर रवाना, सीएम ने कहा था बढ़ गई है विधायकों की कीमत

मामले की जानकारी होने पर सीएमएचओ ने वेंडर द्वारा खाना सप्लाई किए जाने की बात कही है। वहीं, सीएमएचओ ने वेंडर को नोटिस जारी कर कार्रवाई करने की बात कही है।

Read More: तय समय से अधिक दुकान खोलने पर 25 दुकानें की गईं सील, मास्क नहीं पहनने पर जुर्माना भी ठोका


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"