पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर का शिलान्यास, सीएम बोले- सर्व धर्म समभाव और एकता का मिसाल बनेगा

पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर का शिलान्यास, सीएम बोले- सर्व धर्म समभाव और एकता का मिसाल बनेगा

पातररास में सर्व छत्तीसगढ़िया समाज एकता परिसर का शिलान्यास, सीएम बोले- सर्व धर्म समभाव और एकता का मिसाल बनेगा
Modified Date: November 29, 2022 / 07:48 pm IST
Published Date: January 31, 2021 12:07 pm IST

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दन्तेवाड़ा प्रवास के मौके पर ग्राम पातररास में सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का शिलान्यास किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परिसर छत्तीसगढ़ की धार्मिक सद्भावना के अनुरूप सर्व धर्म समभाव एवं एकता का मिसाल बनेगा।

पढ़ें- दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर और सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य विभाग के नोडल…

सर्व छत्तीसगढि़या समाज एकता परिसर का निर्माण ग्राम पातररास में बैलाडिला जाने वाले मार्ग के किनारे 18.42 एकड़ भूमि में किया जायेगा।

पढ़ें- 7th Pay Commission, सरकारी कर्मचारियों की 32 हजार तक बढ़ जाएगी सैलर…

इस परिसर में छत्तीसगढ़ में निवासरत सभी समाजों के लिए अलग-अलग भवन निर्मित किए जाएंगे। परिसर में एक सर्व सुविधायुक्त सामुदायिक भवन का निर्माण भी किया जायेगा। हर समाज के लिए भूमि आबंटन की जाएगी, ताकि हर समाज आपसी सामंजस्य से सामाजिक सास्कृतिक समारोह का आयोजन कर सकें। सामाजिक भवन निर्माण के लिए कुल 17 समाज ने आवेदन किया है।

पढ़ें- सीएम बघेल ने की मॉडल देवगुड़ी गामावाड़ा की सराहना, सौंदर्यीकरण और ज…

इस अवसर पर दंतेवाड़ा जिले के प्रभारी एवं राजस्व मंत्री जयसिंग अग्रवाल, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विक्रम मण्डावी, हस्तशिल्प विकास बोर्ड अध्यक्ष चंदन कश्यप, संसदीय सचिव रेखचंद जैन, विधायक दन्तेवाड़ा मती देवती कर्मा, विधायक कोण्डागांव मोहन मरकाम।

पढ़ें- ’घोटुल’ जहां मांदर की थाप पर नृत्य करते हुए जश्न मनाते हैं ’चेलिक’ …

विधायक चित्रकोट राजमन बैंजाम, कमिश्नर बस्तर जी.आर. चुरेन्द्र, आईजी पी. सुन्दर राज, कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अश्वनी देवांगन सहित अन्य समाज प्रमुख एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


लेखक के बारे में