रफ्तार का कहरः अलग-अलग हादसे में चार की मौत, 1 की हालत गंभीर 

रफ्तार का कहरः अलग-अलग हादसे में चार की मौत, 1 की हालत गंभीर 

रफ्तार का कहरः अलग-अलग हादसे में चार की मौत, 1 की हालत गंभीर 
Modified Date: November 29, 2022 / 08:48 pm IST
Published Date: April 26, 2021 4:16 am IST

मुरैना, गरियाबंद। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में दो अलग-अलग जगह हुए हादसे में चार की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Read More News: मेडिकल बुलेटिनः छत्तीसगढ़ में आज 12 हजार 666 नए मरीजों की पुष्टि, 199 संक्रमितों की मौत

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश के मुरैना में ट्रक ने बाइक सवार को रौंद दिया। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर है। मुरैना के गंगापुर हनुमान मंदिर के पास यह हादसा हुआ है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही पूर्व बाइक को टक्कर मार दी। सिविल लाइन पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। 

Read More News: खेती-किसानी, कोरोना राहत सहित अन्य मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ किसान सभा ने किया 30 अप्रैल को प्रदर्शन का ऐलान

गरियाबंद में स्कूटी दो लोगों की मौत 

जिले के कचनाधुर्वा ढलान के पास तेज रफ्तार स्कूटी गड्ढे में गिर गई। हादसे में गंभीर चोट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। सिटी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद किया। 

Read More News: लॉकडाउन ने तोड़ कर रख दी किसानों की कमर, नहीं बिक रही सब्जियां, फेंकने को हैं मजबूर


लेखक के बारे में