SDM ने कपड़ा दुकान को किया सील, लॉक डाउन के दौरान बेच रहा था कपड़े

SDM ने कपड़ा दुकान को किया सील, लॉक डाउन के दौरान बेच रहा था कपड़े

SDM ने कपड़ा दुकान को किया सील, लॉक डाउन के दौरान बेच रहा था कपड़े
Modified Date: November 29, 2022 / 08:31 pm IST
Published Date: April 10, 2020 8:43 am IST

कोरिया: लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में कोरिया जिला प्रशासन ने आज वैष्णवी क्लॉथ स्टोर को सील कर दिया है। बताया गया कि जरूरी सेवाओं को छोड़कर सभी दुकानों को बंद रखने के निर्देश के बाद भी वैष्णवी क्लॉथ स्टोर का संचालक अपनी दुकान खोलकर बैठा था। मामले की जानकारी होने पर जिला प्रशासन ने दुकान को सील कर दिया है। मामले में एसडीएम लकड़ा ने कार्रवाई की है।

Read More: बंद स्टेडियम में बिना दर्शकों के ही आईपीएल खेलना चाहता है ये सबसे मंहगा विदेशी खिलाड़ी, जानिए ये है वजह

गौरतलब है कि कोरोना वायरस का संक्रमण पूरे देश में तेजी से फैल रहा है, हालात अब काबू से बाहर होते नजर आ रहा है। वहीं, सरकार अब लॉक डाउन को आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। लॉक डाउन आगे बढ़ाने के लिए सरकार राज्य की सरकारों से राय ले रही है। वहीं, कोरोना के साइकिल को तोड़ने के लिए सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि लॉक डाउन और सोशल डिस्टेंस का पालन करें। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है।

Read More:कोरोना संकट पर बीजेपी विधायक दल का निर्णय, सीएम राहत कोष और पीएम राहत कोष में देंगे राशि

वहीं, दूसरी ओर कोरबा के कटघोरा में 8 नए मरीज मिलने के बाद एक बार फिर प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 9 हो गई है। इसके साथ ही प्रदेश में कुल कोविड 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या 18 हो गई है, जिसमें से 9 लोगों को रिकवरी कर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। फिलहाल 9 मरीजों का उपचार जारी है।

Read More: कोरोना के खिलाफ महायुद्ध जीतने राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने दिए ये 6 सुझाव, देखें ट्वीट


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"