राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गैस का रिसाव, रेस्क्यू कर मरीजों को निकाला जा रहा बाहर
राजनांदगांव के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में गैस का रिसाव, रेस्क्यू कर मरीजों को निकाला जा रहा बाहर
राजनांदगांव, डोंगरगढ़। जिले के मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां ऑक्सीजन सिलेंडर का रिसाव होने से अफरा तफरी मच गई।
Read More News: बीएसएफ का 56वां स्थापना दिवस, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- भारत को BSF पर गर्व है
जानकारी के अनुसार मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में बीती रात करीब डेढ़ बजे के आसपास ऑक्सीजन सिलेंडर में लीकेज हो गया। गैस का रिसाव होने के बाद अस्पताल में हड़कंप मच गया।
Read More News: BJP विधायक आकाश विजयवर्गीय ने शासकीय शिक्षकों पर दिया विवादित बयान, स्कूल की नई इमारत के लिए किया भूमिपूजन
मामले की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के जवानों ने स्थिति को संभाला है। अभी ICCU में भर्ती मरीजों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला जा रहा है।
Read More News: विश्व एड्स दिवस: दक्षिण अफ्रीका को एचआईवी की नई दवा से उम्मीद
एक मरीज की मौत
मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुए गैस के रिसाव से एक मरीज के मौत की खबर मिल रही है। जानकारी के अनुसार ICCU वार्ड में 9 अति गंभीर मरीज भर्ती थे। इस दौरान गैस का रिसाव होने से एक की मौत की खबर है। हालांकि अभी तक मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जल्द ही अस्पताल प्रबंधन इस पर मीडिया को बयान देगी।

Facebook


