प्रेमी से बात करते-करते आया गुस्सा, युवती ने लगा ली आग, मौत

प्रेमी से बात करते-करते आया गुस्सा, युवती ने लगा ली आग, मौत

प्रेमी से बात करते-करते आया गुस्सा, युवती ने लगा ली आग, मौत
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: June 13, 2019 3:30 pm IST

कोंडागांव। अपने प्रेमी से किसी बात परर नोक-झोक करते हुए डराना कोंडागांव की युवती को इतना भारी पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल कोंडागांव के भगतसिंह वार्ड में रहने वाली युवती 12 जून की दोपहर अपने प्रेमी से मोबाइल पर बात कर रही थी। इसी बीच उसने उससे नाराज होकर खुद पर मिट्टी तेल डालकर आग लगा ली। इस आग के कारण युवती की मौत हो गई। फिलहाल इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है।

पुलिस अनुसार, कोंडागांव के भगतसिंह वार्ड में रहने वाली फर्स्ट इयर की स्टूडेंट अंजली रामटेके दोहपर के समय जगदलपुर निवासी हर्ष राव (छोटू) से मोबाइल पर बात कर हरी थी। आपस में बात करते हुए अंजली ने हर्ष को डराने के लिए स्वयं पर मिट्टी का तेल डाल लिया और आग भी लगा ली। लेकिन मजाक में डराने के लिए लगाया गई आग इतनी भड़क गई कि अंजली की मौत ही हो गई।

यह भी पढ़ें : आकाशीय बिजली गिरने से 1 की मौत, 6 मजदूर झुलसे, ग्रामीण इलाकों में हुई बारिश से तापमान में दर्ज की गई गिरावट 

बताया जा रहा है कि अंजलि ने जब यह कदम उठाया तब घर पर कोई नहीं था। पड़ोसियों ने आग के कारण उठते धुएं और चीख-पुकार सुनकर पहुंचे और आग बुझाई। आग के कारण बुरी तरह से झुलस चुकी अंजली को जिला अस्पताल आरएनटी कोंडागांव में गंभीर हालत में दाखिल करवाया गया। गंभीर हालत के चलते उसे मेडिकल कॉलेज जगदलपुर के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।


लेखक के बारे में