Goel ग्रुप ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दान किए 54 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, इस पहल से संक्रमितों को मिलेगी राहत
Goel ग्रुप ने कोरोना मरीजों के उपचार के लिए दान किए 54 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर, इस पहल से संक्रमितों को मिलेगी राहत
रायपुर: कोरोना के तेजी से संक्रमण के चलते छत्तीसगढ़ में हाहाकार मचा हुआ है। रोजाना सामने आ रहे मौत और नए संक्रमितों के डराने वाले आंकड़ों ने अस्पतालों की व्यवस्था गड़बड़ा दी है। वहीं, कोरोना संक्रमण को लेकर गोयल ग्रुप ओर से 54 ऑक्सीजन कॉन्सेंट्रेटर प्रशासन को दान किया गया है। गोयल ग्रुप की इस पहल से कोरोना मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार सोमवार को प्रदेश में 13576 संक्रमित मिले थे और 4436 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया था। वहीं दूसरी ओर कल 132 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 5031 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।
कल 13576 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4 लाख 56 हजार 873 संक्रमित हो गई है। छत्तीसगढ़ में अब तक 3 लाख 52 हजार 986 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 98856 हो गई है।
Read More: कुंभ मेले से लौटने वाले लोग बढ़ा सकते हैं कोरोना संक्रमण, पैदा होग खतरा: संजय राउत

Facebook


