शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, वेतन भुगतान के लिए सरकार ने रिलीज किया फंड

शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, वेतन भुगतान के लिए सरकार ने रिलीज किया फंड

शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर, वेतन भुगतान के लिए सरकार ने रिलीज किया फंड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:50 pm IST
Published Date: August 17, 2019 3:05 pm IST

रायपुर: लंबे समय से रुके हुए वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सरकार ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के वेतन भुगतान के लिए फंड रिलीज कर दिया है। इस फंड से सहायक शिक्षकों को जुलाई माह का वेतन भुगतान किया जाएगा। सरकार ने इस मद के लिए 12 लाख 34 हजार 249 रुपए का आबंटन किया है।

Read More: अब रेलवे स्टेशनों में नहीं नजर आएंगे डीजल इंजन, रेल मंत्रालय ने जारी किया नोटिफिकेशन

जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा को 4 लाख 20 हजार 649, जनपद पंचायत गौरेला को 2 लाख 7 हजार 634, जनपद पंचायत कोटा को 87 हजार 118 रुपए, जनपद पंचायत मरवाही को 1 लाख 46 हजार 376 रुपए, जनपद पंचायत मस्तूरी को 1 लाख 40 हजार 375 रुपए, जनपद पंचायत पेण्ड्रा को 44 हजार 845 रुपए और जनपद पंचायत तखतपुर को 1 लाख 87 हजार 252 रुपए आबंटित किया गया है।

Read More: घोषणा के 10 साल बाद भी शहर में नही बना ट्रांसपोर्ट नगर, कांग्रेस भाजपा में इस तरह हो रहे आरोप प्रत्यारोप..देखिए


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"