शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वेतन भुगतान के लिए जारी किया 13 लाख 92 हजार का फंड

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वेतन भुगतान के लिए जारी किया 13 लाख 92 हजार का फंड

शिक्षकों के लिए खुशखबरी, सरकार ने वेतन भुगतान के लिए जारी किया 13 लाख 92 हजार का फंड
Modified Date: November 29, 2022 / 08:03 pm IST
Published Date: September 9, 2019 3:11 pm IST

बिलासपुर: अगस्त माह के वेतन का इंतजार कर रहे शिक्षकों के लिए सरकार ने सोमवार को खुशियों का पिटारा खोल दिया है। सोमवार को सरकार ने राजीव गांधी शिक्षा मिशन, सर्व शिक्षा अभियान अंतर्गत शिक्षक पंचायत एवं सहायक शिक्षक पंचायत के वेतन भुगतान के लिए 13 लाख 92 हजार 817 रूपए का फंड रिलीज कर दिया है।

Read More: चंद्रयान-2 पर नागपुर पुलिस का मजेदार ट्वीट,’डियर विक्रम, प्लीज़ रिस्पॉन्ड करें..सिग्नल तोड़ने के लिए आपका चालान नहीं काटेंगे’

जिला मिशन समन्वयक राजीव गांधी शिक्षा मिशन बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षकों के वेतन भुगतान हेतु मुख्य कार्य पालन अधिकारी जनपद पंचायत बिल्हा को 5 लाख 23 हजार 249, जनपद पंचायत गौरेला को 2 लाख 17 हजार 610, जनपद पंचायत कोटा को 87 हजार 418 रूपये, जनपद पंचायत मरवाही को 1 लाख 99 हजार 361 रूपये, जनपद पंचायत मस्तूरी को 1 लाख 71 हजार 120 रूपये, जनपद पंचायत पेण्ड्रा को 56 हजार 686 रूपये तथा जनपद पंचायत तखतपुर को 1 लाख 37 हजार 373 रूपये आबंटित किया गया है।

Read More: अपनी ही सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिसकर्मियों पर लगाया अवैध वसूली का आरोप

<iframe width=”560″ height=”315″ src=”https://www.youtube.com/embed/MgoHnpeZvpU” frameborder=”0″ allow=”accelerometer; autoplay; encrypted-media; gyroscope; picture-in-picture” allowfullscreen></iframe>


लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"